फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: चेक से पेमेंट करने वाले ये चार बातें कभी न भूलें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Sat, 15 Apr 2023 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Apr 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Cheque Tips in Hindi Remember These 4 Things While Using Bank Cheque
चेक से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

आज के इस दौर में लगभग हर एक व्यक्ति का अपना बैंक खाता होता है। किसी का सैलरी अकाउंट, बचत खाता या फिर जीरो बैलेंस अकाउंट आदि। लोग अपने इस बैंक खाते में कमाई हुई अपनी  जमा पूंजी रखते हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर लोग एटीएम द्वारा अपने खाते से पैसे निकाल लेते हैं। जबकि किसी को पैसे भेजने के लिए लोग नेट बैंकिंग या यूपीआई जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा लोग चेक से भी पेमेंट करते हैं। अगर आप भी चेक से पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए भी ये जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आपको चेक से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Cheque Tips in Hindi Remember These 4 Things While Using Bank Cheque
चेक से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

चेक से करते हैं पेमेंट, तो ये बातें कभी न भूलें:-

खाली चेक न दें

  • आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि कभी भी किसी को भी साइन करके खाली चेक न दें। अपने हाथों से उसमें अमाउंट भर दें, जिससे कोई आपके साथ धोखा न कर सके। आपका कोई कितना भी प्रिय क्यों न हो, लेकिन उसे भी खाली चेक देने से बचना ही बेहतर विकल्प हो सकता है।
Cheque Tips in Hindi Remember These 4 Things While Using Bank Cheque
चेक से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

साइन का ध्यान दें

  • आप जब भी किसी को चेक पर साइन करके दें, तो कोशिश करें कि सबके सामने चेक पर साइन न करें। हो सके तो अकेले में जाकर चेक पर साइन करें। इससे होगा ये कि आप साइन कैसे करते हैं ये कोई जान नहीं पाएगा। वरना कई लोग साइन तक कॉपी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheque Tips in Hindi Remember These 4 Things While Using Bank Cheque
चेक से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

कैंसिल चेक

  • कई मौकों पर आपको कैंसिल चेक देने पड़ते हैं। जैसे- किसी कंपनी से जुड़ते समय आदि। ऐसे में जब भी किसी को कैंसिल चेक दें, तो ध्यान रखें कि हमेशा एमआईसीआर बैंड को फाड़ दें। इसके बाद पूरे चेक के ऊपर लाइन खींचकर उस पर कैंसिल लिख दें।
विज्ञापन
Cheque Tips in Hindi Remember These 4 Things While Using Bank Cheque
चेक से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

एडवांस चेक देने वाले सावधान

  • अगर आप एडवांस में किसी को चेक देते हैं, तो आपको ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आपने जिस तारीख का चेक सामने वाले को दिया है उस तारीख को आपके बैंक खाते में पैसे मौजूद हों। अगर ऐसा नहीं होता है और सामने वाला व्यक्ति आपका चेक बैंक में लगा देता है, तो वो बाउंस हो जाता है। ऐसे में बाउंस चार्ज तो लगते हैं ही, साथ ही आप पर चेक बाउंस का केस तक हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed