Cheque Tips in Hindi: आजकल लोग कैश का इस्तेमाल बेहद कम करते हुए नजर आते हैं क्योंकि अब कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट ले चुकी है। लोगों को एक रूपये की चीज लेनी हो या इससे ज्यादा, इसके लिए वे ऑनलाइन पेमेंट करते हुए नजर आते हैं। इसके कई फायदे भी हैं क्योंकि इसमें कैश नहीं रखना पड़ता और आप अपने मोबाइल से ही पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, बात जब बड़ी पेमेंट की आती है तो लोग चेक से पेमेंट करते हैं। चेक से पेमेंट करना भी बेहद आसान है बस आपको जिसे पेमेंट करनी है उसे चेक साइन कर देना होता है जिसके बाद वो उसे बैंक ले जाकर कैश करवा सकता है या अपने अकाउंट में पैसे ले सकता है, लेकिन अगर आप किसी को चेक दे रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों को जान लें। वरना आप आगे चलकर दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए...
{"_id":"667e9e635c34277aae0cb03b","slug":"cheque-tips-dont-forget-these-things-while-paying-by-cheque-2024-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: चेक से पेमेंट करते समय भूल न जाएं ये चार बातें, वरना हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: चेक से पेमेंट करते समय भूल न जाएं ये चार बातें, वरना हो सकती है दिक्कत
Fri, 28 Jun 2024 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
चेक से पेमेंट करते समय ये बातें ध्यान दें।
- फोटो : Amar Ujala
चेक से पेमेंट करते समय ये बातें ध्यान दें।
- फोटो : Istock
चेक से पेमेंट करने वाले न भूलें ये बातें:-
नंबर 1
- आप किसी को एडवांस चेक दे रहे हैं यानी आपके खाते में आज तो पैसे नहीं है, लेकिन जिस तारीख का आपने चेक दिया है उस दिन होंगे। ऐसे में सामने वाला चेक बैंक में लगाकर पैसे प्राप्त कर सकता है, लेकिन अगर ये चेक बाउंस हो जाता है तो आपके ऊपर अतिरिक्त चार्ज लग सकता है और पेमेंट न होने की स्थिति में आप पर चेक बाउंस का केस भी बन सकता है।
चेक से पेमेंट करते समय ये बातें ध्यान दें।
- फोटो : istock
नंबर 2
- इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी किसी को भी सिर्फ साइन करके खाली चेक न दें। वरना आपके साथ ठगी भी हो सकती है। हमेशा पूरी तरह से चेक को भरें और इसके बाद ही जिसे देना हो उसे दें, ताकि उतना ही पेमेंट हो सके जितना आप चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेक से पेमेंट करते समय ये बातें ध्यान दें।
- फोटो : istock
नंबर 3
- कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हमें किसी को कैंसिल चेक देना पड़ता है, जैसे- किसी कंपनी से जुड़ते समय सैलरी आने के लिए कैंसिल चेक देना पड़ता है आदि। ऐसे मौकों पर ध्यान रखें कि एमआईसीआर बैंड को फाड़ दें और फिर चेक के ऊपर लाइन खींचकर उस पर कैंसिल लिखना न भूलें।
विज्ञापन
चेक से पेमेंट करते समय ये बातें ध्यान दें।
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आप चेक से पेमेंट करते हैं तो हर किसी के सामने साइन करने से बचें। कोशिश करें कि चेक को अकेले में साइन करें। अगर आप सबके सामने ऐसा करते हैं तो कोई आपके साइन को कॉपी भी कर सकता है। इसलिए ऐसा न करें।