फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheque Rule: चेक से कर रहे हैं पेमेंट तो कभी न करें ये गलितयां, वरना हो सकता है नुकसान

Thu, 04 Jan 2024 12:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Jan 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
Cheque Rules: Keep these things in mind while making payment by cheque
चेक देते समय क्या सावधानियां बरतें? - फोटो : istock

Cheque Rules And Regulations In India: आज के इस दौर में लोग कैश से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट करते हुए नजर आते हैं। 10 रुपये की कोई चीज लेनी हो या हजारों रूपये का सामान, लोग इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं और ये बेहद आसान भी है। पर दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जो चेक का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। खासतौर पर व्यापारी समेत अन्य लोग आदि चेक से भुगतान करते हैं। चेक से पेमेंट करने के फायदे भी हैं, जैसे- पेमेंट का रिकॉर्ड रहता है और कैश कैरी नहीं करना पड़ता आदि। लेकिन अगर आप चेक से पेमेंट करते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं, जिनका ध्यान चेक से पेमेंट करते समय रखना चाहिए। आप आगे इसके बारे में जान सकते हैं...

Cheque Rules: Keep these things in mind while making payment by cheque
चेक देते समय क्या सावधानियां बरतें? - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • कई लोग पेमेंट करते समय सामने वाली पार्टी पर विश्वास कर लेते हैं और खाली चेक पर साइन करके दे देते हैं या कई लोग अपनी चेक बुक में पहले से खाली चेक पर साइन करके रखते हैं। पर आपको ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी किसी को बिना अमाउंट भरे हुए चेक न दें।
Cheque Rules: Keep these things in mind while making payment by cheque
चेक देते समय क्या सावधानियां बरतें? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आमतौर पर देखने को मिल जाता है कि लोगों को किसी न किसी काम के लिए लोगों को कैंसिल चेक देना पड़ता है। ऐसे में ध्यान रखें कि आप जब भी किसी को कैंसिल चेक दें, तो एमआईसीआर बैंड को फाड़ दें और पूरे चेक के ऊपर कैंसिल लिख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheque Rules: Keep these things in mind while making payment by cheque
चेक देते समय क्या सावधानियां बरतें? - फोटो : istock

नंबर 3

  • कई लोग एडवांस में पेमेंट चेक से कर देते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको किसी को पेमेंट करनी है, तो आप किसी भी आगे की तारीख का चेक बनाकर सामने वाले व्यक्ति को दे देते हैं और फिर वो शख्स उस दिन उस चेक को बैंक में लगाकर अपना पेमेंट ले लेता है।
विज्ञापन
Cheque Rules: Keep these things in mind while making payment by cheque
चेक देते समय क्या सावधानियां बरतें? - फोटो : istock
  • पर इस दौरान ध्यान रखें कि आपके अकाउंट में उस दिन पैसे होने चाहिए। अगर किसी कारण चेक बाउंस हो जाता है, तो आप पर चेक बाउंस के चार्ज लगते हैं और पेमेंट न हो पाने की स्थिति में आगे आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई तक हो सकती है और आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। इसलिए सावाधानी बरतें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed