फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेक से पेमेंट करने वाले ध्यान दें: जरूर जान लें ये चार बातें, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Fri, 21 Jul 2023 01:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 21 Jul 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
Cheque Alert: Must know these things before making payment by check
चेक से पेमेंट करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

Tips For Cheque Payment: अब किसी को पेमेंट करने के कई तरीके मौजूद हैं, क्योंकि पहले किसी को अगर आपको पैसे भेजने होते थे तो इसके लिए बैंक ही जाना पड़ता था। पर अब आप ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिए और यूपीआई एप के जरिए आसानी से भेज सकते हैं। यही नहीं, अब तो पैसे निकालने के लिए भी बैंक नहीं जाना पड़ता, क्योंकि अब एटीएम जो है। जहां से आप जब मन चाहे तब पैसे निकाल सकते हैं। इन सबके बीच कई लोग खासतौर पर बड़ी पेमेंट चेक के जरिए ही करते हैं। चेक को आप कैश करा सकते हैं और साथ ही अपने बैंक अकाउंट में भी पैसे पा सकते हैं। पर अगर आप चेक से पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं...

Cheque Alert: Must know these things before making payment by check
चेक से पेमेंट करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

पहली बात

  • आप अगर किसी को चेक से पेमेंट करते हैं, तो गलती से भी किसी को सिर्फ साइन करके खाली चेक न दें। ऐसा करना आपको दिक्कत में डाल सकता है, क्योंकि सामने वाला व्यक्ति कुछ भी अमाउंट भरके आपके खाते से आसानी से पैसे निकाल सकता है। इसलिए ऐसा कभी न करें।
Cheque Alert: Must know these things before making payment by check
चेक से पेमेंट करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • अमूमन लोग जब चेक पर अमाउंट भरते हैं, तो खाली अमाउंट 50000 लिख देते हैं। ऐसा न करें बल्कि, हमेशा 50000/- इस तरह से अमाउंट लिखें। इस निशान के लगने के बाद कोई आपके अमाउंट से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा। साथ ही अंकों के अलावा शब्दों में भी अमाउंट जरूर लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheque Alert: Must know these things before making payment by check
चेक से पेमेंट करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • आपको कही न कहीं कभी कैंसिल चेक देना पड़ा होगा। वहीं, खासतौर पर कोई कंपनी जॉइन करने के बाद एचआर डिपार्टमेंट आपसे कैंसिल चेक मांगता है। इस दौरान ध्यान दें कि एमआईसीआर बैंड को फाड़ दें और फिर पूरे चेक के ऊपर लाइन खींचकर कैंसिल लिख दें।
विज्ञापन
Cheque Alert: Must know these things before making payment by check
चेक से पेमेंट करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

चौथी बात

  • किसी को चेक देते समय एक बात का खास ध्यान रखें कि किसी को एडवांस चेक तभी दें, जब आपके बैंक खाते में पैसे हो या उस तारीख को आने वाले हो जिस तारीख का चेक दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ये चेक बाउंस हो जाता है, तो एक तो आपको फाइन लगता है और दूसरा पेमेंट न करने की स्थिति में आपके ऊपर चेक बाउंस का केस चल सकता है और आपको जेल तक हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed