आज के समय में आपको अगर किसी सरकारी या गैर सरकारी काम के लिए कोई दस्तावेज लगाने हैं, तो इसमें सबसे ज्यादा जरूरी जो चीज है वो है आपका आधार कार्ड। दरअसल, ज्यादातर कामों के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में इसकी महत्वता भी काफी बढ़ गई है। भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार कार्ड जारी किया जाता है। इसमें नाम, पता, जन्मतिथि के अलावा 12 अंकों का यूनिक आधार नंबर भी होता है। वहीं, आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए इसका मोबाइल नंबर से लिंक होना भी जरूरी है क्योंकि बिना ओटीपी के आपके कई काम अटक सकते हैं। लेकिन कई बार लोगों के पास एक से ज्यादा मोबाइल नंबर होने की वजह से या अन्य कारण की वजह से लोग भूल जाते हैं कि उनके आधार कार्ड पर उनका कौन सा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है, तो आप घर बैठे मिनटों में जान सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है। तो चलिए आपको ये जानने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62442a277192652682517bda","slug":"check-which-mobile-number-is-linked-with-aadhaar-card-if-you-forget-follow-these-easy-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card Update: भूलने पर ऐसे पता लगा सकते हैं आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक, तरीका बेहद आसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card Update: भूलने पर ऐसे पता लगा सकते हैं आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक, तरीका बेहद आसान
Wed, 30 Mar 2022 03:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 30 Mar 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर अपडेट है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर अपडेट है
- फोटो : istock
कई कामों के लिए जरूरी है आधार कार्ड:-
- बैंक में खाता खुलवाने के लिए
- स्कूल में दाखिला लेने के लिए
- किसी होटल में रूकने के लिए
- राशन कार्ड बनवाने के लिए
- पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं
- पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए
- सरकारी और गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आदि।
आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर अपडेट है
- फोटो : istock
इस सरल तरीके से जान सकते हैं आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है:-
स्टेप 1
- अगर आप भूल गए हैं कि आपके आधार कार्ड पर आपका कौन सा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, तो इसके बारे में जानने कि लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर अपडेट है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको माय आधार वाले सेक्शन में जाना है और यहां पर आपको आधार सर्विसेस वाला विकल्प चुनना है।
विज्ञापन
आधार कार्ड में कौन सा मोबाइल नंबर अपडेट है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- आधार सर्विसेस में ही आपको Verify an Aadhar Number वाला विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालना है।