Ayushman Card: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। साथ ही लगभग हर साल कई नई योजनाओं को भी लॉन्च किया जाता है। इसी कड़ी में एक योजना की शुरुआत हुई थी, जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना था। हालांकि, राज्य सरकारों के जुड़ने से इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। बात अगर इस योजना की करें, तो ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके तहत आप लोग अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। तो क्या आप इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं? इसके लिए आपको पात्रता सूची में देखना पड़ेगा कि क्या आप इस कैटेगरी में हैं या नहीं। तो चलिए देखते हैं पात्रता सूची। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान पाएंगे...
ABY: क्या आप भी करवा सकते हैं अस्पताल में मुफ्त इलाज? यहां जानें क्या है आयुष्मान योजना का नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना और फायदे
- दरअसल, इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग हैं पात्र?
क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं? ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप पात्रता सूची के मुताबिक पात्र हैं या नहीं, जैसे...
- अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- आप अगर निराश्रित या फिर आदिवासी हैं...
- योजना के अंतर्गत आपका मकान अगर कच्चा है
- जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
- आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि
- आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं।
पात्र हैं, तो ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है
- फिर अपने दस्तावेज दें, जिनकी जांच होगी और साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होती है
- जांच के बाद आपके आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है।