ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए मोबाइल नंबर काफी जरूरी होता है। टिकट बुक करते समय यात्री का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाता है और इसी नंबर पर बुकिंग से जुड़े एसएमएस और पीएनआर की जानकारी भेजी जाती है। लेकिन कई बार टिकट बुक करने के बाद किसी वजह से मोबाइल नंबर बदल जाता है या पुरानी सिम बंद हो जाती है। ऐसे में यात्रियों के मन में सवाल आता है कि क्या मोबाइल नंबर बदलने से उनका ट्रेन टिकट कैंसिल हो जाएगा? क्या कन्फर्म टिकट की सीट पर भी इसका असर पड़ेगा? अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ मोबाइल नंबर बदल जाने से आपका बुक किया हुआ ट्रेन टिकट कैंसिल नहीं होता। मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मुख्य रूप से यात्री तक बुकिंग से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के लिए होता है।
टिकट बुक किया पुराने नंबर से, अब बदल गई सिम? जान लें पीएनआर पर क्या होगा असर
Train Ticket: ट्रेन टिकट बुक करने के बाद मोबाइल नंबर बदल जाने से टिकट या सीट पर कोई असर नहीं पड़ता। मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मुख्य रूप से टिकट की बुकिंग और पीएनआर से जुड़े एसएमएस भेजने के लिए होता है। ऐसे में नंबर बदलने के बाद भी आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन करके टिकट की जानकारी देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल नंबर बदलने से टिकट पर क्या असर होगा?
आईआरसीटीसी की जानकारी के मुताबिक ई-टिकट की बुकिंग के दौरान किसी यात्री का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाता है, ताकि टिकट से जुड़े एसएमएस अलर्ट भेजे जा सकें। बुकिंग के समय दर्ज मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन मैसेज और पीएनआर नंबर भी भेजा जाता है। इसलिए अगर टिकट बुक होने के बाद आपका मोबाइल नंबर बदल गया है तो सबसे बड़ी परेशानी पुराने नंबर पर आने वाले एसएमएस और दूसरे अपडेट को लेकर हो सकती है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका टिकट या सीट रद्द हो गई है।
पुराना नंबर बंद हो गया तो टिकट कैसे देखें?
अगर पुराना मोबाइल नंबर अब आपके पास नहीं है तो भी आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन करके बुक किए गए टिकट की जानकारी देख सकते हैं। इसलिए यात्रा से पहले टिकट की पूरी जानकारी एक बार जरूर जांच लें। पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और सीट या बर्थ की जानकारी अपने पास रखना बेहतर रहेगा। इससे पुराने मोबाइल नंबर पर एसएमएस न आने की स्थिति में भी आपको अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी।
क्या नया मोबाइल नंबर दर्ज किया जा सकता है?
आईआरसीटीसी की बुकिंग प्रक्रिया में मोबाइल नंबर दर्ज करने का विकल्प दिया जाता है। टिकट बुक करते समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दिखाई देता है और जरूरत पड़ने पर उसे बदला जा सकता है। इसलिए आगे की बुकिंग करते समय नया मोबाइल नंबर सही तरीके से दर्ज करें। इससे बुकिंग से जुड़े एसएमएस और पीएनआर की जानकारी सही नंबर पर मिल सकेगी।
कैंसिलेशन और मोबाइल नंबर को लेकर कन्फ्यूजन न रखें
इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खत्म होने लगी? नई बैटरी खरीदने से पहले ये जरूर चेक करें
कई यात्री सोचते हैं कि मोबाइल नंबर बदलने पर कंफर्म टिकट अपने आप कैंसिल हो सकता है। ऐसा नहीं है। टिकट कैंसिलेशन के लिए अलग प्रक्रिया होती है। सिर्फ मोबाइल नंबर बदलने की वजह से बुकिंग खत्म नहीं होती। अगर टिकट बुक करने के बाद मोबाइल नंबर बदल गया है और आपको टिकट से जुड़ी जानकारी में कोई परेशानी आ रही है तो आईआरसीटीसी कस्टमर सपोर्ट से संपर्क किया जा सकता है।
यात्रा के समय क्या जरूरी है?
यात्रा के समय सिर्फ पुराने नंबर पर एसएमएस आने या न आने पर निर्भर न रहें। अपने टिकट की जानकारी पहले से जांच लें और जरूरी पहचान पत्र साथ रखें। कुल मिलाकर, ट्रेन टिकट बुक करने के बाद मोबाइल नंबर बदल जाने से आपका कन्फर्म टिकट या सीट कैंसिल नहीं होती। पुराने नंबर पर आने वाले एसएमएस और अपडेट आपको नहीं मिल सकते हैं। इसलिए यात्रा से पहले आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन करके टिकट और पीएनआर की जानकारी जरूर जांच लें।
वन विभाग अनुमति प्रक्रिया: पेड़ काटने की अनुमति कहां से और कैसे मिलती है? जानें पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया