फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: सफर के दौरान कार में हमेशा रखें ये पांच एक्सेसरीज, नहीं होगी दिक्कत

Fri, 16 Feb 2024 05:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Feb 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Car Tips: These five accessories should be in the car
कार में क्या एक्सेसरीज होनी चाहिए? - फोटो : istock

Car Accessories Tips: क्या आपके पास कार है? अगर हां, तो जाहिर है कि आप अपनी कार को अच्छे तरीके से रखते होंगे? समय पर सर्विस कराते होंगे, इंजन ऑयल चेक करते होंगे और कार के गंदे होने पर उसे धुलवाते भी होंगे आदि। वहीं, दूसरी तरफ क्या आप जानते हैं कि आपकी कार में कौन सी एक्सेसरीज होनी चाहिए? अगर नहीं तो आप यहां जान सकते हैं। साथ ही ये भी जान लीजिए कि ये एक्सेसरीज बेहद जरूरी हैं क्योंकि जरूरत के समय ये आपके काफी काम आ सकती हैं। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं ऐसी कौन सी पांच एक्सेसरीज हैं, जो आपकी कार में होनी चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Car Tips: These five accessories should be in the car
कार में क्या एक्सेसरीज होनी चाहिए? - फोटो : istock

कार में रख सकते हैं ये एक्सेसरीज:-

नंबर 1

  • आप अपनी कार में पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर रख सकते हैं। दरअसल, ये टायर में खुद से हवा भरने में मदद करता है। आपको बस इसे टायर में लगा देना होता है। ऐसे में जब आप किसी लंबे सफर पर जा रहे हैं या ऐसी जगह पर टायर की हवा निकल जाए, जहां पर कोई हवा वाली दुकान न हो। तो ऐसे में ये आपके बेहद काम आ सकता है।
Car Tips: These five accessories should be in the car
कार में क्या एक्सेसरीज होनी चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आपकी कार में फर्स्ट एड किट होना भी जरूरी है। इसको अपनी कार में हमेशा रखें। बस दवाईयों की एक्सपायरी का ध्यान रखें और समय पर इन्हें बदलते रहें। आपातकालीन स्थिति में ये आपके बहुत काम आ सकती है। इसमें आप एंटीसेप्टिक, दर्द कम करने वाली दवा, पट्टियां आदि रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips: These five accessories should be in the car
कार में क्या एक्सेसरीज होनी चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आपको अपनी कार में एक टॉर्च तो जरूर रखनी चाहिए। इसका फायदा ये होगा कि जब कभी रात में यात्रा के दौरान अगर कार खराब हो जाती है, तो उस वक्त ये आपके बेहद काम आ सकती है। इसलिए इसे अपनी कार में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Car Tips: These five accessories should be in the car
कार में क्या एक्सेसरीज होनी चाहिए? - फोटो : istock

ये दो चीजें भी जरूरी हैं

  • आपकी कार में चार्जर भी होना जरूरी है। अगर आपके मोबाइल की बैटरी खत्म हो रही है, तो ये कार चार्जर आपके बेहद काम आ सकता है
  • वहीं, आपकी कार में मोबाइल होल्डर भी होना चाहिए। खासतौर पर ये आपके तब काम आता है, जब आपने रास्ता न देखा हो और आपको नेविगेशन लगाना हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed