Car Drinking Rules: लोग कार अपनी सुविधा के लिए खरीदते हैं, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं होता कि आपका जो मन हो वो करें यानी सड़क एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करें।
दरअसल, कई लोग अपनी कार में शराब का सेवन करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपनी कार में शराब पीते हुए पकड़े जाते हैं, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं? चलिए जानते हैं कार में शराब पीने को लेकर नियम क्या हैं...
2 of 5
कार में शराब पीने पर कितना जुर्माना लग सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या कार में शराब नहीं पी सकते?
- इसका जवाब है नहीं, कार में शराब का सेवन नहीं किया जा सकता
- नियमों के तहत, आप किसी पब्लिक प्लेस में कार में बैठकर शराब का सेवन नहीं कर सकते
- उदाहरण के लिए जैसे- बाजार, पार्क, सड़क के किनारे, सार्वजनिक पार्किंग आदि
3 of 5
कार में शराब पीने पर कितना जुर्माना लग सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आप इन जगहों पर अपनी कार में बैठकर शराब का सेवन करते हैं, तो इसे कानून का उल्लंघन माना जा सकता है
- यही नहीं, सार्वजनिक जगहों पर कार में बैठकर शराब पीते हुए अगर आप पकड़े जाते हैं तो आपके खिलाफ पब्लिक ड्रिंकिंग के तहत कार्रवाई हो सकती है
4 of 5
कार में शराब पीने पर कितना जुर्माना लग सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
शराब पीकर गाड़ी चलने पर भी एक्शन
- अगर आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई हो सकती है
- इसलिए कभी भी किसी सार्वजनिक जगह पर गाड़ी में बैठकर शराब का सेवन न करें और न ही शराब पीकर गाड़ी चलाएं
5 of 5
कार में शराब पीने पर कितना जुर्माना लग सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर कितना जुर्माना?
- हर राज्य में सार्वजनिक जगहों पर शराब का सेवन करने पर अलग-अलग जुर्माने का प्रावधान है
- कई राज्यों में 3000 से 5000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है
- जबकि, शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करने पर 10000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है
- यही नहीं, कई मामलों में आपको जेल तक हो सकती है