फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें: क्या एक्सटेंशन बोर्ड के सभी सॉकेट पर एक साथ प्लग नहीं लगाने चाहिए? यहां समझें

Thu, 22 Oct 2026 11:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:34 AM IST
सार

  • Extension Board: एक्सटेंशन बोर्ड के सभी सॉकेट इस्तेमाल करना हमेशा गलत नहीं है, लेकिन एक साथ ज्यादा बिजली खींचने वाले उपकरण चलाने से ओवरलोडिंग का खतरा हो सकता है
  • एक्सटेंशन बोर्ड की क्षमता, उपकरणों की बिजली खपत और वायरिंग की स्थिति को ध्यान में रखकर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए

विज्ञापन
Can You Use All Sockets on an Extension Board at Once? Know the Safety Rules
एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

घर में मोबाइल चार्ज करने से लेकर लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाने तक एक्सटेंशन बोर्ड काफी काम आता है। कई बार दीवार पर लगे सॉकेट कम पड़ जाते हैं, तो लोग एक ही बोर्ड में कई प्लग लगा देते हैं। ऐसे में कई लोग मानते हैं कि एक साथ एक्सटेंशन बोर्ड पर सारे प्लग नहीं लगाने चाहिए।



जबकि, कई लोग इसे गलत भी मानते हैं। इसलिए अगर आप भी एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि एक साथ बोर्ड पर सभी सॉकेट में प्लग लगाने चाहिए या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में एक्सटेंशन बोर्ड के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Can You Use All Sockets on an Extension Board at Once? Know the Safety Rules
एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : AI Generated

क्या एक्सटेंशन बोर्ड के सभी सॉकेट एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?

  • अगर उसमें मोबाइल चार्जर, लैपटॉप या दूसरे कम बिजली खपत करने वाले उपकरण लगे हैं, तो कुल लोड बोर्ड की तय क्षमता के भीतर होने पर उनका इस्तेमाल किया जा सकता है
  • ऐसे में एक्सटेंशन बोर्ड के सभी सॉकेट खाली रखना जरूरी नहीं है और इनका इस्तेमाल एक साथ हो सकता है
Can You Use All Sockets on an Extension Board at Once? Know the Safety Rules
एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : AI Generated
  • पर ये जरूर जान लें कि सिर्फ सॉकेट की संख्या देखकर यह तय नहीं करना चाहिए कि बोर्ड सुरक्षित है
  • बल्कि, बोर्ड के पीछे या पैकेजिंग पर दी गई अधिकतम पावर और करंट रेटिंग जरूर देखनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Use All Sockets on an Extension Board at Once? Know the Safety Rules
एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : AI Generated

एक्सटेंशन बोर्ड किन चीजों को एक साथ लगाने से बचें?

  • गीजर, रूम हीटर, इलेक्ट्रिक केतली, माइक्रोवेव और दूसरे ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरणों को एक ही एक्सटेंशन बोर्ड पर चलाना जोखिम भरा हो सकता है
  • इनकी बिजली खपत अधिक होती है, इसलिए इन्हें एक्सटेंशन बोर्ड की जगह दीवार पर लगे पावर वाले सॉकेट से सीधे लगाना बेहतर विकल्प है
  • अगर एक्सटेंशन बोर्ड की क्षमता से ज्यादा लोड हो जाता है, तो बोर्ड की तार और प्लग गर्म हो सकते हैं जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है
विज्ञापन
Can You Use All Sockets on an Extension Board at Once? Know the Safety Rules
एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : AI Generated

एक्सटेंशन बोर्ड इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • एक्सटेंशन बोर्ड खरीदते समय उसकी क्वालिटी, तार की मोटाई और अधिकतम लोड की जानकारी जरूर चेक करें
  • एक बोर्ड में दूसरा एक्सटेंशन बोर्ड या मल्टी-प्लग अडैप्टर जोड़कर इस्तेमाल करने से बचें
  • इससे एक्सटेंशन बोर्ड पर लोड अधिक पड़ सकता है जिससे इसमें शॉर्ट सर्किट हो सकता है
  • अगर बोर्ड का तार कटा हुआ है, प्लग ढीला है या सॉकेट टूटा हुआ है, तो उसका इस्तेमाल न करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed