फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: मात्र 15 हजार रुपये की लागत से शुरू करें ये सुपरहिट बिजनेस, लाखों में हो सकती है कमाई

Fri, 20 May 2022 05:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 20 May 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees through Basil farming Business Plan
Basil Farming Business Plan - फोटो : iStock

Basil Farming Business Idea: आज हम आपको एक सुपरहिट बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस को आप काफी कम लागत में शुरू कर सकते हैं। वहीं इस व्यापार को शुरू करने के बाद आपकी शानदार कमाई होगी। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं। वहीं जानकारी और सही दृष्टिकोण के अभाव में उनका ये सपना साकार रूप नहीं ले पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको तुलसी के बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस कारोबार को शुरू करने के बाद आपकी लाखों में आमदनी हो सकती है। इसके अलावा अगर आप इस व्यापार को शुरू करते हैं, तो आपको केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। इसमें आपको तुलसी की खेती करनी है। इस बिजनेस की शुरुआत आप महज 15 हजार रुपये के निवेश से शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Business Ideas you can earn lakhs of rupees through Basil farming Business Plan
Basil Farming Business Plan - फोटो : iStock

तुलसी के पौधों के कई मेडिसिनल फायदे होते हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में तुलसी के पौधों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा तुलसी के पौधों की कई किस्में भी होती हैं। इसमें यूजीनोल और मिथाइल सिनामेट शामिल हैं। 

Business Ideas you can earn lakhs of rupees through Basil farming Business Plan
Basil Farming Business Plan - फोटो : istock

अगर आप एक हेक्टेयर भूमि में तुलसी उगाने की योजना बना रहे हैं, तो इसमें आपकी 15 हजार रुपये की लागत आएगी। इसकी खेती बलुई दोमट मिट्टी में की जाती है। जून जुलाई के महीने में तुलसी के बीजों से नर्सरी तैयार की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees through Basil farming Business Plan
Basil Farming Business Plan - फोटो : i stock

इसके तैयार होने के बाद रोपण किया जाता है। रोपाई के 100 दिनों के बाद तुलसी के पौधे तैयार हो जाते हैं। इसके बाद उसको काटा जाता है। देश में तुलसी के बीज और उसके तेल का एक बड़ा बाजार है। 

विज्ञापन
Business Ideas you can earn lakhs of rupees through Basil farming Business Plan
Basil Farming Business Plan - फोटो : iStock

रोजाना नए रेट पर तुलसी के बीज और तेल बेचे जाते हैं। इसके अलावा कई कंपनियां भी तुलसी को खरीदती हैं। ऐसे में आप तुलसी की खेती करके अच्छी खासी मात्रा में पैसों की कमाई कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed