जिस तरह से आजकल आधार कार्ड की हर एक काम में जरूरत पड़ती है, ठीक वैसे ही पैन कार्ड की भी अपनी महत्वता है। पैन कार्ड के पास में न होने के कारण हमारे कई बार कई काम अटक सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि समय रहते पैन कार्ड बनवा लिया जाए। बैंक में खाता खुलवाने के लिए, पीएफ खाते में, लोन लेने के लिए, क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए, वित्तीय लेन देने करने के लिए आदि कई कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सोचिए कि आपके पास आपका पैन कार्ड न हो, क्योंकि पैन कार्ड के गुम हो जाने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड कहीं गुम न हो, तो इससे बचने के लिए आप ई-पैन कार्ड मिनटों में घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसके कई फायदे भी हैं। तो चलिए आपके इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62877c6a9b10ea1c7e140875","slug":"how-to-download-e-pan-card-and-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Pan Card Benefits: ई-पैन कार्ड को मिनटों में कर सकते हैं डाउनलोड, फायदे भी जान लीजिए","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Pan Card Benefits: ई-पैन कार्ड को मिनटों में कर सकते हैं डाउनलोड, फायदे भी जान लीजिए
Fri, 20 May 2022 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 May 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
घर बैठे ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ई-पैन कार्ड:-
स्टेप 1
- अगर आप भी ई-पैन कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर जाना है।
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर जाकर आपको एक्नॉलजमेंट नंबर या फिर पैन वाला विकल्प चुनना है। अब आपको अपने 10 अंकों का पैन कार्ड नंबर यहां पर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। फिर जन्म तिथि/ इनकॉरपोरेशन/ फॉर्मेशन को चुनें, और स्वीकृति वाले बॉक्स पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है और सबमिट कर दें। इसके बाद आपका ई-पैन कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।