{"_id":"62a1dc8a8695da71537d603c","slug":"business-ideas-how-to-start-paper-disposal-glass-business-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Business Ideas: इस सुपरहिट बिजनेस को शुरू करने के बाद आपकी होगी लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Business Ideas: इस सुपरहिट बिजनेस को शुरू करने के बाद आपकी होगी लाखों रुपये की कमाई, ऐसे करें शुरुआत
Business Ideas: कोरोना महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध के कारण आज महंगाई काफी बढ़ चुकी है। दुनिया भर के कई देशों में मुद्रास्फीति की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोग अपने पैसों की बचत नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी के बाद रोजगार के विकल्प भी काफी सीमित हो गए हैं। अगर आप भी जीवन में अच्छा पैसा कमाकर आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने की चाह रखते हैं। ऐसे में आपको एक अच्छे बिजनेस की शुरुआत करनी चाहिए। बिजनेस को शुरू करना रिस्की जरूर होता है। वहीं अगर आप योजनाबद्ध और कैलकुलेटेड रिस्क के साथ किसी व्यापार को शुरू करते हैं। इस स्थिति में आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के बाद आप हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।
2 of 5
How to Start Paper Disposal Glass Business
- फोटो : Istock
ये बिजनेस डिस्पोजल पेपर कप से जुड़ा है। इसमें आपको डिस्पोजल पेपर कप को बनाकर बेचना है। देश में पेपर से बने डिस्पोजल ग्लास की काफी मांग रहती है। इनका कई जरूरी कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
3 of 5
How to Start Paper Disposal Glass Business
- फोटो : Istock
पेपर से बने डिस्पोजल ग्लास के बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको छोटी और बड़ी मशीनों को लगाना होगा। छोटी मशीन से छोटे ग्लासों को बनाया जाता है। वहीं बड़ी मशीन की मदद से आप हर आकार के ग्लासों को बना सकते हैं। बाजार में आपको आसानी से छोटे पेपर से डिस्पोजल बनाने वाली मशीन 1 या 2 लाख रुपये की मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
money newHow to Start Paper Disposal Glass Business
- फोटो : istock
इसे खरीदकर आप आसानी से डिस्पोजल ग्लास बनाने का प्रोडक्शन शुरू कर सकते हैं। वहीं रॉ मटेरियल के लिए आपको पेपर रील की जरूरत होगी। पेपर रील आपको 90 रुपये प्रति किलो के दाम पर मिल जाएगी। इसके अलावा आपको बॉटम रील की भी खास जरूरत पड़ेगी। बॉटम रील आपको 80 रुपये प्रति किलो के दाम पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
How to Start Paper Disposal Glass Business
- फोटो : istock
अगर आप इस बिजनेस की शुरुआत करते हैं और साल में 300 दिन भी काम करके 2.20 करोड़ यूनिट पेपर कप तैयार करते हैं। अगर आप पेपर से तैयार हुए कप को 0.30 रुपये प्रति कप की कीमत पर बेचते हैं। इस स्थिति में आप इस बिजनेस को शुरू करके बंपर कमाई कर सकते हैं। हालांकि, बिजनेस को शुरू करने के बाद आपको अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग भी अच्छे ढंग से करनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।