PM Awas Yojana: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, जिसमें से एक प्रधानमंत्री आवास योजना भी है। मौजूदा समय में इस योजना का लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान इस योजना से जुड़े और नए जुड़ने वाले लाभार्थियों के लिए एक बड़ी घोषणा की, जिसके बाद माना जा रहा है कि इस योजना से कई नए लाभार्थी जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वित्त मंत्री ने क्या एलान किया। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65bb4c31393c7b97fd051e29","slug":"budget-2024-under-pradhan-mantri-awas-yojana-2-crore-houses-will-be-built-in-the-next-5-years-2024-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बजट 2024 में एलान: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मिलेगा ये लाभ, जानें किन्हें मिलेगा फायदा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बजट 2024 में एलान: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मिलेगा ये लाभ, जानें किन्हें मिलेगा फायदा
Thu, 01 Feb 2024 01:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
Budget 2024: पीएम आवास योजना के लिए हुआ ये बड़ा एलान।
- फोटो : Amar Ujala
Budget 2024: पीएम आवास योजना के लिए हुआ ये बड़ा एलान।
- फोटो : ANI
क्या घोषणा की वित्त मंत्री ने?
- दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट के दौरान कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन जारी है और सरकार अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बना चुकी है। वहीं, उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, योजना के तहत और नए 2 करोड़ घरों को अगले 5 वर्षों में पूरा किया जाएगा।
Budget 2024: पीएम आवास योजना के लिए हुआ ये बड़ा एलान।
- फोटो : iStock
किन लोगों को मिल सकता है लाभ?
- जो व्यक्ति भारत का नागरिक हो
- जिसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो
- जो लोग गरीब या मध्यम वर्ग से आते हैं
- जिन लोगों के पास अपना खुद का पक्का मकान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2024: पीएम आवास योजना के लिए हुआ ये बड़ा एलान।
- फोटो : istock
इन लोगों को नहीं मिलता लाभ
- अगर आपकी सरकारी नौकरी है, आपके परिवार में कोई सरकारी वर्कर है, आपका पहले से कहीं पक्का मकान है या फिर आप करदाता हैं आदि। तो ऐसी स्थिति में आप इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।
विज्ञापन
Budget 2024: पीएम आवास योजना के लिए हुआ ये बड़ा एलान।
- फोटो : istock
इन दस्तावेजों की होती है जरूरत:-
आप अगर पात्र हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए, इसमें शामिल हैं...
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।