Bike Travelling Tips in Hindi: भले ही लोगों का ध्यान कार की तरफ ज्यादा रहता है, लेकिन बात अगर बाइक की हो, तो यहां पर लोग थोड़ा अलग सोचते हैं। दरअसल, बाइक से ट्रैवलिंग करने की अपनी अलग बात है। जाम में भी आप आसानी से निकल जाते हैं, रखने की दिक्कत नहीं होती है आदि, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि बाइक पर सफर के दौरान लोग थकान महसूस करते हैं। वहीं, ये खासतौर पर लंबे सफर के दौरान ज्यादा होता है। पर अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आरामदायक सफर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। आगे आप इनके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65e077fb8f9fea12fb09a1a7","slug":"bike-tips-how-to-comfortable-to-travel-on-bike-follow-these-tips-2024-02-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: क्या बाइक चलाने के दौरान होती है थकान? तो ये कुछ तरीके आ सकते हैं काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: क्या बाइक चलाने के दौरान होती है थकान? तो ये कुछ तरीके आ सकते हैं काम
Thu, 29 Feb 2024 06:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 29 Feb 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
बाइक चलाने के दौरान होने वाली थकान दूर करने के तरीके।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चलाने के दौरान होने वाली थकान दूर करने के तरीके।
- फोटो : istock
बाइक पर थकान से बचने के तरीके:-
नंबर 1
- अगर आप किसी लंबे सफर पर जा रहे हैं या आपका दफ्तर आपके घर से काफी दूरी पर है आदि। तो ऐसे में आपको एक बार में पूरा सफर करने की जगह रूक-रूककर जाना चाहिए। इससे आपको थकान से बचने में मदद मिल सकती है, क्योंकि जब लोग एक बार में बाइक चलाते हैं तो इससे उन्हें थकान होती है।
बाइक चलाने के दौरान होने वाली थकान दूर करने के तरीके।
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप बाइक चला रहे हैं और आपको थकान हो रही है, तो आप राइडिंग के दौरान अपनी बैठने की पोजिशन को थोड़ी-थोड़ी देर में बदल सकते हैं। इससे आपको थकान से बचने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चलाने के दौरान होने वाली थकान दूर करने के तरीके।
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप जब भी बाइक से किसी सफर पर जाएं और खासतौर पर गर्मी के मौसम में, तो आपको अपने साथ एनर्जी ड्रिंक, ग्लूकोज आदि लेकर चलना चाहिए। वहीं, बीच-बीच में रूककर इसे पीते रहना चाहिए या आप नॉर्मल पानी भी पी सकते हैं आदि। इससे आपको थकान दूर करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
बाइक चलाने के दौरान होने वाली थकान दूर करने के तरीके।
- फोटो : istock
नंबर 4
- किसी सफर पर जाने के दौरान बीच-बीच में रूककर आप वॉक कर सकते हैं। किसी ढाबे पर रूककर थोड़ी देर सीधे खड़े हो सकते हैं या वॉक कर सकते हैं। इसके अलावा थकान होने पर आप बदल-बदलकर बाइक चला सकते हैं, जिससे थकान दूर करने में मदद मिल सकती है।