फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Tips: कितने दिनों में चेक कराना चाहिए बाइक का टायर प्रेशर, जरूर जान लें ये बात

Thu, 13 Feb 2025 01:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 01:45 PM IST
सार

आपको एक नियमित समय सीमा के भीतर अपनी बाइक के टायर प्रेशर को चेक कराते रहना चाहिए। इससे आपकी बाइक अच्छा माइलेज देगी।

विज्ञापन
Bike Tips: How Often You Should Check The Air Pressure In Your Bike
Bike Tips - फोटो : FREEPIK

आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास बाइक है। बाइक सफर करने का काफी सुविधाजनक साधन है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बाइक हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लंबे ट्रैफिक जाम और छोटी-मोटी गलियों में आप इसकी मदद से आसानी से आगे निकल सकते हैं। तकनीक के विकास के साथ साथ आज के समय आ रही मोटरसाइकिलों में भी कई नए फीचर्स आ रहे हैं। सेफ्टी से जुडे़ कई नए फीचर्स को बाइकों में शामिल किया जा रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि एक तय समय सीमा के बाद बाइक के टायरों में एयर प्रेशर कम हो जाता है। इसका सीधा असर बाइक की माइलेज पर पड़ता है। इस कारण आपको एक नियमित समय सीमा के भीतर अपनी बाइक के टायर प्रेशर को चेक कराते रहना चाहिए। इससे आपकी बाइक अच्छा माइलेज देगी।

Bike Tips: How Often You Should Check The Air Pressure In Your Bike
Bike Tips - फोटो : Adobe Stock

आपको 7 से 10 दिनों में एक बार अपनी बाइक के टायरों के प्रेशर की जांच करा लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप रोजाना लंबी दूरी का सफर बाइक से करते हैं और सफर में कई बार खराब रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है तो आपको सप्ताह में एक बार बाइक के टायरों का प्रेशर जरूर चेक कराना चाहिए। 

Bike Tips: How Often You Should Check The Air Pressure In Your Bike
Bike Tips - फोटो : AdobeStock

बाइक के टायरों में सही प्रेशर होने से फ्यूल इफिशिएंसी बढ़ती है। इससे आपकी बाइक अच्छा माइलेज देती है। इसके अलावा सही प्रेशर के होने की वजह से सड़क पर बाइक की ग्रिप अच्छी रहती है और वह फिसलती नहीं है। 

Investment Tips: 10_10_10 फॉर्मूले से अपनी बिटिया की शादी के लिए जुटा सकते हैं करीब 20 लाख रुपये, जानिए स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Tips: How Often You Should Check The Air Pressure In Your Bike
Bike Tips - फोटो : Adobe Stock

टायरों में कम प्रेशर होने पर उसके फटने का खतरा काफी बढ़ जाता है। आपको बाइक कंपनी द्वारा सुझाए गए PSI के मुताबिक ही टायरों में हवा भरवानी चाहिए।

विज्ञापन
Bike Tips: How Often You Should Check The Air Pressure In Your Bike
Bike Tips - फोटो : FREEPIK

इसके अलावा अगर आप लंबी ड्राइव पर निकल रहे हैं, तो बाइक के टायरों में एयर प्रेशर को जरूर सुनिश्चित करें। इससे आपकी बाइक की परफॉर्मेंस अच्छी होगी बल्कि आपकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed