PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: अगर आप भी किसी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले पात्रता चेक करनी होती है। दरअसल, योजनाओं का लाभ सिर्फ उन लोगों को ही मिलता है जो उस योजना के लिए पात्र होते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो जरूरी नहीं कि आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा ही मिलेगा।
आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं उन्हें इस बार 19वीं किस्त का लाभ मिलने जा रहा है। किस्त जारी होने में अब सिर्फ 11 दिन का समय बचा हुआ है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। योजना से जुड़े किसान अगली स्लाइड्स में किस्त के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी होने वाली है।
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी होगी 19वीं किस्त?
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होगी। कृषि मंत्री ने कहा, 24 फरवरी को किस्त जारी होगी और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित कार्यक्रम तय है जिसके लिए वे बिहार के भागलपुर जाएंगे।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी होने वाली है।
- फोटो : pmkisan.gov.in
पोर्टल पर अभी जानकारी नहीं
- जहां एक तरफ कृषि मंत्री शिवराज सिंह किस्त जारी होनी की तारीख बता चुके हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अभी पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। पोर्टल पर अभी भी 18वीं किस्त जारी होने की तारीख दिखा रहा है और ये किस्त बीत 5 अक्तूबर को जारी हो चुकी है।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी होने वाली है।
- फोटो : Adobe Stock
डीबीटी से जारी होते हैं पैसे
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको 19वीं किस्त का इंतजार है, तो जान लें कि सरकार किस्त के पैसे को डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है। इससे सरकार द्वारा जारी किए गए पूरे पैसे लाभार्थी तक पहुंचते हैं।
5 of 5
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी होने वाली है।
- फोटो : Adobe Stock
इन किसानों को नहीं मिलेगा 19वीं किस्त का पैसा
- बात अगर उन किसानों की करें जो 19वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं तो इसमें सबसे पहले वे किसान शामिल हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। दूसरे उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है। जबकि, उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिनका आधार लिंकिंग का काम पूरा नहीं है।