फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: 10_10_10 फॉर्मूले से अपनी बिटिया की शादी के लिए जुटा सकते हैं करीब 20 लाख रुपये, जानिए स्कीम

Thu, 13 Feb 2025 03:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 03:23 PM IST
सार

आज हम आपको एक खास तरह की निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 10_10_10 की निवेश रणनीति अपनाकर 20.65 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mutual Fund Investment Tips For Daughter Marriage Check All Details Here
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : ANI
loader

बिटिया की शादी करना माता-पिता के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। यह आर्थिक दृष्टि से भी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। बिटिया की शादी में लाखों रुपये खर्च होते हैं। इस कारण कई माता पिता बेटी के जन्म के समय से ही शादी या पढ़ाई लिखाई को लेकर बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, बचत के साथ-साथ आपको अपनी बिटिया की शादी के लिए निवेश की रणनीति पहले से ही बना लेनी चाहिए।

इससे बिटिया की शादी के समय आपको किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 10_10_10 की निवेश रणनीति अपनाकर 20.65 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Mutual Fund Investment Tips For Daughter Marriage Check All Details Here
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : Adobe Stock

इसमें आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना है। 

Mutual Fund Investment Tips For Daughter Marriage Check All Details Here
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : Adobe Stock

10 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 10 सालों के लिए करना होगा। इसके अलावा आपको यह उम्मीद भी करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund Investment Tips For Daughter Marriage Check All Details Here
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : Adobe Stock

अगर आप 10_10_10 के इस फॉर्मूले से निवेश करते हैं, तो दस सालों के बाद यानी मैच्योरिटी के समय आप करीब 20,65,520 रुपये जुटा सकते हैं। इन पैसों की सहायता से आप अपनी बिटिया की शादी अच्छे से कर सकते हैं। 

PM Mudra Yojana: सरकार की शानदार योजना, बिजनेश शुरू करने के लिए मिलता है बिना गारंटी 20 लाख रुपये का लोन

विज्ञापन
Mutual Fund Investment Tips For Daughter Marriage Check All Details Here
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed