Saghan Bagwani Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार स्कीम्स का संचालन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में बिहार सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम सघन बागवानी मिशन योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को बगीचा लगाने के लिए पौधे मुफ्त में दे रही है। इसके अलावा इन किसानों को पौधों की देखभाल करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपने खेतों में बगीचा लगाना चाहते हैं। इस स्थिति में बिहार सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। स्कीम के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन पहले आने और पहले पाने के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Saghan Bagwani Yojana: आम के पेड़ लगाने पर सरकार दे रही है 50 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 16 May 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन