{"_id":"61fbcd2e7196b133187fb377","slug":"benefits-of-pradhan-mantri-suraksha-bima-yojana-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMSBY Scheme: एक रुपये के निवेश पर मिलेगा दो लाख तक का बीमा, जानें कौन कर सकता है इस योजना में आवेदन और क्या मिलेंगे फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMSBY Scheme: एक रुपये के निवेश पर मिलेगा दो लाख तक का बीमा, जानें कौन कर सकता है इस योजना में आवेदन और क्या मिलेंगे फायदे
Fri, 04 Feb 2022 01:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : iStock
हम अपने वर्तमान में चाहे कुछ भी करें, लेकिन हर किसी को अपने भविष्य की चिंता जरूर होती है। हर कोई चाहता है कि अगर उसे कभी किसी तरह की जरूरत हो, तो वो आर्थिक रूप से कमजोर न हो आदि। ऐसे में लोग कई तरह के निवेश करते हैं, और यहां तक की कई बीमा कवर भी लेते हैं जिनमें दुर्घटना होने पर आर्थिक मदद की जाती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें प्रीमियम बेहद कम है। वहीं, इसको केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। लेकिन अब भी लोगों को इस प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बेहद कम जानकारी है। अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इस प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में और इसके फायदों के बारे में...
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : Pixabay
योजना के बारे में जानें
- बात अगर इस योजना की करें, तो इसका नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है, जो एक तरह से एक्सीडेंट पॉलिसी है। इसमें हर महीने एक रुपये यानी साल में 12 रुपये देने पड़ते हैं। इसके बाद आपको दो लाख रुपये तक का बीमा मिलता है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : istock
ये लोग कर सकते हैं आवेदन
- जिनकी उम्र 17 से 70 साल के बीच हो।
- जिसका बैंक में सेविंग खाता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : iStock
ये हैं लाभ
- इस योजना से आपको जो लाभ मिलते हैं, बात अगर उनकी करें तो अगर आप आंशिक तौर पर विक्लांग हो जाते हैं तो फिर आपको एक लाख रुपये की राशि मिलती है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है या वो पूरी तरह से विक्लांग हो जाता है, तो फिर 2 लाख रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने का तरीका
- फोटो : pixabay
ये रहा आवेदन का तरीका
- अगर आप इस प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होता है। वहां, पर इस योजना की जानकारी लेकर फॉर्म भरकर इससे जुड़ सकते हैं।