फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basil Farming Business: शुरू करें ये खास बिजनेस, महज 3 महीने में हो सकती है 3 लाख रुपये की कमाई, जानिए कैसे?

Thu, 03 Mar 2022 02:51 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 03 Mar 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
Basil farming business do this business and earn up to 3 lakhs in just 3 months know how
तुलसी की खेती कैसे करे - फोटो : istock

आज कल ज्यादातर लोग खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। अगर आप भी कम निवेश में अपना बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए एक कमाल का बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। जिसे आप पार्ट टाइम में भी कर के लाखों रुपये का फायदा कमा सकते हैं। आज के समय में लोग अपनी इम्यूनिटी का बेहद ख्याल रख रहे हैं, ऐसे में मार्केट में इसकी डिमांड भी बेहद बढ़ रही है और इसकी खेती में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं, तुलसी के पौधे की। जी हां, इसकी खेती में आपको ज्यादा निवेश की भी आवश्यकता नहीं होती है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का आध्यात्मिक और आयुर्वेदिक तौर पर प्राचीन समय से ही काफी महत्व रहा है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि ये पौधा आपको लखपति भी बना सकता है, तो आइए जानते हैं कैसे...  

Basil farming business do this business and earn up to 3 lakhs in just 3 months know how
तुलसी की खेती कैसे करे - फोटो : istock
  • मार्केट में तुलसी की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। दरअसल, इस पौधे की जड़ें, तना व पत्ती सहित सारे ही भाग बहुत ज्यादा उपयोगी होते हैं। इसलिए इसकी खेती से आपको बहुत फायदा हो सकता है। इसमे आपको बुआई के बाद कटाई के लिए बस 3 माह का समय लगता है। खास बात तो ये है कि तुलसी की फसल करीब 3 लाख रुपये तक में बिक सकती है। वहीं आप केवल 15 हजार रुपये लगाकर भी ये बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप इसकी खेती कैसे कर सकते हैं। 
Basil farming business do this business and earn up to 3 lakhs in just 3 months know how
तुलसी की खेती कैसे करे - फोटो : istock

कैसे करे तुलसी की खेत

  • इसकी खेती के लिए सही समय की बात करें, तो जुलाई का महीने सबसे सही माना जाता है। इसमें सामान्य पौधों को 45 x 45 सेंटीमीटर के अंतराल पर लगाया जाता है। वहीं RRLOC 12 व RRLOC 14 प्रजाति के पौधों को 50 x 50 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाया जाता है। पौधों को लगाने के बाद तुरंत ही थोड़ी सिंचाई करनी बहुत जरूरी होती है। वहीं एक्सपर्ट के मुताबिक फसल को काटने से 10 दिन पहले सिंचाई करना रोक देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Basil farming business do this business and earn up to 3 lakhs in just 3 months know how
तुलसी की खेती कैसे करे - फोटो : istock
  • जब तुलसी के पौधों की पत्तियां बड़ी हो जाती हैं, तो इस पौधे की कटाई की जाती है। वहीं जब इन पौधों में फूल आ जाते हैं तो उससे इनमें तेल की मात्रा कम हो जाती है इसलिए फूल आने की शुरुआत होते ही इसकी कटाई कर दी जाती है। इन पौधों की कटाई 15 से 20 मीटर की ऊंचाई होने पर की जाती है, जिससे पौधे में शीघ्र ही नई शाखाएं आने लगती हैं। 
विज्ञापन
Basil farming business do this business and earn up to 3 lakhs in just 3 months know how
तुलसी की खेती कैसे करे - फोटो : istock

इस फसल को कहां बेची जाए? 

  • अब इसे बेचकर पैसे कमाने की बात करें, तो इसके लिए आप मंडी के एजेंट से संपर्क करके या फिर सीधा मंडी में जाकर ग्राहकों से कांटेक्ट करके इन पौधों को बेच सकते हैं। इसके साथ ही आपके पास कॉन्ट्रैक्ट पर खेती करने वाली दवाइयों की कंपनी या एजेंसियों को पौधे बेचने का भी विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed