फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

October Bank Holidays: अक्तूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, अपने शहर के बैकों की छुट्टियां यहां देखें

Wed, 01 Oct 2025 07:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Oct 2025 07:39 AM IST
सार

October Mein Bank Kab Band Rahenge: अक्तूबर महीने में इस बार 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब खुलेंगे, ये आप यहां चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bank Holidays in October 2025 Check Complete List of Bank Closures City Wise Full Details
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala

Bank Holidays in October 2025 Check Complete List: आज के समय में अगर हमें एक रूपये की कोई चीज खरीदनी है या इससे ज्यादा की, तो लोग ऑनलाइन पेमेंट कर पाते हैं। यूपीआई के आने से तो पेमेंट करने में और भी आसानी हुई है। इसलिए लोग अब कैश कम ही रखते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि पिछले कुछ वर्षों में बैंकिग क्षेत्र में काफी बदलाव आए हैं।



अधिकतर काम अब मोबाइल बैंकिंग या एप से हो जाते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि अब भी कुछ काम ऐसे हैं जिनको करवाने के लिए आपको बैंक जाना ही पड़ता है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि ये देखें कि कब बैंक खुले हैं और बैंक की कब छुट्टी है। जैसे, इस बार अक्तूबर महीने में 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आप यहां बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं और जान सकते हैं कि आपके शहर में बैंक कब-कब बंद हैं। यहां देखे बैंकों की छुट्टियां...

Bank Holidays in October 2025 Check Complete List of Bank Closures City Wise Full Details
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

किस शहर में कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें:-

1 अक्तूबर

  • नवरात्रि समाप्त/महा नवमी/दशहरा/आयुधपूजा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी

2 अक्तूबर

  • महात्मा गांधी जयंती/दशहरा/विजयादशमी/दशहरा/दुर्गा पूजा (दसईं)/श्री श्री शंकरदेव का जन्मोत्सव है, इसलिए इस दिन इन शहरों में बैंकों में काम नहीं होगा
Bank Holidays in October 2025 Check Complete List of Bank Closures City Wise Full Details
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

3 अक्तूबर

  • दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी

4 अक्तूबर 

  • दुर्गा पूजा (दसैन) की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं

5 अक्तूबर

  • पूरे देश के बैंकों में रविवार का अवकाश रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays in October 2025 Check Complete List of Bank Closures City Wise Full Details
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

6 अक्तूबर

  • लक्ष्मी पूजा होगी, इसलिए अगरतला और कोलकाता के बैंकों की छुट्टी रहेगी

7 अक्तूबर

  • महर्षि वाल्मिकी जयन्ती/कुमार पूर्णिमा है जिसके कारण बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे

10 अक्तूबर

  • करवा चौथ है, इसलिए शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी

11 अक्तूबर

  • महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी, इसिलए बैंक में काम नहीं होगा
विज्ञापन
Bank Holidays in October 2025 Check Complete List of Bank Closures City Wise Full Details
अक्तूबर में बैंक कब बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

12 अक्तूबर

  • रविवार की छुट्टी पूरे देश के बैंकों की रहेगी

18 अक्तूबर

  • कटि बिहु मनाया जाएगा जिसकी वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे

19 अक्तूबर

  • इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा, इसलिए पूरे देश के बैंक में काम नहीं होगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed