फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या है पात्रता और क्या मिलता है लाभ? यहां जानें

Tue, 26 Mar 2024 11:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Mar 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Card: What is Eligibility Criteria of ABY
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चलती हैं, जिनके जरिए जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं, तो आपको भी कई तरह के आर्थिक या अन्य तरह से लाभ मिलते होंगे? ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना, जो कि एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है और ये क्या है इसके बारे में आप आगे जान सकते हैं। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन इस योजना के लिए पात्र है और कौन नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card: What is Eligibility Criteria of ABY
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

ये हैं योजना के लिए अपात्र लोग:-

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कई लोग ऐसे हैं, जो अपात्र हैं यानी जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता। इसमें वो लोग शामिल हैं...

  • जो लोग करदाता हैं
  • जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं 
  • जिन लोगों का पीएफ कटता है
  • जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं
  • जो लोग बड़ा बिजनेस करते हैं आदि।
Ayushman Card: What is Eligibility Criteria of ABY
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

इन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड:-

वहीं, इस योजना के लिए जो लोग पात्र हैं, उनमें कई वर्ग या लोग शामिल हैं...

  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं 
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card: What is Eligibility Criteria of ABY
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं आदि।
विज्ञापन
Ayushman Card: What is Eligibility Criteria of ABY
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? - फोटो : Istock

मिलता है ये लाभ

  • जो लोग आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed