Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार द्वारा कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं के जरिए सब्सिडी, आर्थिक मदद, कोई सामान या अन्य तरह की मदद सरकार की तरफ से की जाती है। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हैं जिससे जुड़ना चाहते हैं। जैसे बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। दरअसल, इस योजना से जुड़े लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसके लिए उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
{"_id":"67ab1e4e5882fa93e20ef86d","slug":"ayushman-card-registration-documents-list-in-hindi-2025-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: नहीं है ये दस्तावेज तो रद्द हो सकता है आयुष्मान कार्ड का आवेदन, यहां चेक करें पूरी सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: नहीं है ये दस्तावेज तो रद्द हो सकता है आयुष्मान कार्ड का आवेदन, यहां चेक करें पूरी सूची
Tue, 11 Feb 2025 03:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 11 Feb 2025 03:25 PM IST
सार
अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज।
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज।
- फोटो : Adobe stock
आयुष्मान कार्ड का लाभ
- दरअसल, आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उन लोगों के बनाए जाते हैं जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इसके बाद इस आयुष्मान कार्ड से कार्ड धारक हर साल मुफ्त इलाज करवा सकता है और इसकी लिमिट 5 लाख रुपये सालाना होती है। योजना के अंतर्गत आने वाले सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के अस्पताल में इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज।
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
- अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- फिर वे आपसे संबंधित दस्तावेज लेते हैं और वेरिफिकेशन करते हैं
- सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज।
- फोटो : Adobe Stock
कौन से दस्तावेजों का होना है जरूरी?
- बात अगर उन दस्तावेजों की करें जो आयुष्मान कार्ड बनवाते वक्त जरूरी होते हैं तो इसमें पहला दस्तावेज है आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- दूसरा दस्तावेज आपका राशन कार्ड और तीसरा दस्तावेज निवास प्रमाण पत्र है
- वहीं, आवेदनकर्ता के पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी होना जरूरी होता है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज।
- फोटो : Adobe Stock
क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं तो इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
- यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर यहां पर मांगी गई जानकारियां भर दें जिसके बाद आपको पता चल जाता है कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं।