Ayushman Card Eligibility Criteria: देश में अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाकर उन लोगों की मदद की जाती है जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं। जैसे, जिन लोगों के पास घर नहीं है उन्हें मदद की जाती है, जिनके पास खेती के लिए जरूरी सामान नहीं है आदि, उन्हें भी मदद दी जाती है आदि। इसी तरह कई अन्य योजनाएं भी हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का किया जाता है।
{"_id":"68c96bdc82c5dd9bba04c6a4","slug":"ayushman-card-eligibility-criteria-who-is-not-eligible-for-ayushman-card-check-here-2025-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: क्यों और किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? यहां जानें अपने काम की बात","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: क्यों और किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? यहां जानें अपने काम की बात
Wed, 17 Sep 2025 08:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:17 AM IST
सार
Ayushman Card Kaun Nahi Banwa Sakta Hai: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता है?
- फोटो : Adobe stock photos
पहले आयुष्मान कार्ड का फायदा जान लें
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इस कार्ड के जरिए आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्डधारक आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। भारत सरकार हर वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट डालती है। इससे कार्डधारक उन अस्पतालों (इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं।
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड ये भी जान लेते हैं
- आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप खुद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप पर जा सकते हैं। यहां पर अपनी जानकारी भरकर और दस्तावेज अपलोड कर आप आवेदन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन भी है तरीका
- अगर आप ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
- यहां संबंधित अधिकारी सबसे पहले आपकी पात्रता चेक करते हैं
- फिर पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेजों की जांच होती है
- सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
- आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और फिर इस आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड किसका नहीं बन सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?
- अगर बात उन लोगों की करें जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता, तो इसकी पात्रता सूची है। इसके मुताबिक, जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग पीएफ के सदस्य हैं, जो लोग ईएसआईसी से जुड़े हैं, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं आदि। अगर आप इस कैटेगरी में हैं तो आप आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते।