फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले यहां करें चेक

Sat, 08 Mar 2025 06:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 Mar 2025 06:01 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। अगर आप भी ये कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपका पात्र होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility Criteria kya apka ban sakta hai ayushman card
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Scheme: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए केंद्र और राज्य सरकार, दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में चलने वाली इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हैं और लगातार लोग आवेदन कर लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।



इस कार्ड के जरिए कार्डधारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है। आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र होते हैं तभी आपको योजना का लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Ayushman Card Eligibility Criteria kya apka ban sakta hai ayushman card
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग पात्र हैं?

पहला स्टेप

  • आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • अब आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना होता है
Ayushman Card Eligibility Criteria kya apka ban sakta hai ayushman card
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर भरकर आए हुए ओटीपी को दर्ज करना है
  • अब ओटीपी के बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • फिर आपको लॉगिन करना है
  • लॉगिन के बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जहां पहले में आपको अपना राज्य चुनना है और दूसरे में अपना जिला चुनना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility Criteria kya apka ban sakta hai ayushman card
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • फिर आपको यहां पर सर्च करना होता है जिसके लिए आपको एक दस्तावेज चुनना होता है
  • यहां पर कई दस्तावेज है जिसमें आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर भरना है और फिर सर्च पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा या नहीं।
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility Criteria kya apka ban sakta hai ayushman card
पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

  • आयु्ष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और वे आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • पात्रता चेक करने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय बाद आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed