Ayushman Card: अगर आप देखेंगे तो मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके आयुष्मान कार्ड बने हैं। दरअसल, आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं और फिर इनसे मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।
{"_id":"6adc29a96f61be072b0ce425","slug":"ayushman-card-complaint-what-to-do-if-a-hospital-refuses-free-treatment-know-the-helpline-number-2026-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड होने पर भी अस्पताल मुफ्त इलाज से मना करे, तो कहां करें शिकायत? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड होने पर भी अस्पताल मुफ्त इलाज से मना करे, तो कहां करें शिकायत? यहां जानें
Sat, 24 Oct 2026 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:15 AM IST
सार
Ayushman Card Complaint: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
आपको इलाज के पैसे नहीं देने होते हैं, क्योंकि आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से अस्पताल न दे मुफ्त इलाज, कहां करें शिकायत?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
आयुष्मान कार्ड से अस्पताल न दे मुफ्त इलाज, कहां करें शिकायत?
- फोटो : Adobe stock photos
किन अस्पतालों में करा सकते हैं मुफ्त इलाज?
- आयुष्मान कार्ड से सिर्फ उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
- इसमें देश के सरकारी और कई प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं
- आयुष्मान कार्ड के जरिए इन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
आयुष्मान कार्ड से अस्पताल न दे मुफ्त इलाज, कहां करें शिकायत?
- फोटो : Adobe Stock
अपने शहर का पंजीकृत अस्पताल कैसे चेक करें?
- आप घर बैठे ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का वो कौन सा अस्पताल है जिसमें आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको योजना की इस आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है
- फिर यहां पर जिला, पिन कोड आदि से आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से अस्पताल न दे मुफ्त इलाज, कहां करें शिकायत?
- फोटो : Adobe Stock
अस्पताल इलाज से मना करे तो कहां करें शिकायत?
- अगर आपका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है और आप योजना के पात्र हैं, लेकिन कोई पंजीकृत अस्पताल नियमों के तहत कवर होने वाला इलाज देने से मना करता है, तो आप उस अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं
- इसके लिए आप आयुष्मान भारत योजना की राष्ट्रीय हेल्पलाइन 14555 पर संपर्क कर सकते हैं
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से अस्पताल न दे मुफ्त इलाज, कहां करें शिकायत?
- फोटो : Adobe Stock
- यहां अपनी समस्या बताएं और अस्पताल का नाम, स्थान तथा इलाज से जुड़ी जानकारी साझा करें
- शिकायत करते समय जो जानकारी मांगी जाए, वो बताएं
- इसके बाद विभाग द्वारा जांच होती है और अस्पताल की गलती पाए जाने पर अस्पताल पर कार्रवाई हो सकती है