फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: करवाना चाहते हैं मुफ्त इलाज तो जुड़ सकते हैं आयुष्मान योजना से, जानें कैसे

Sat, 03 Feb 2024 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Feb 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card apply process and eligibility criteria
मुफ्त इलाज करवाने के लिए कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

Ayushman Card: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक को लाभ दिया जाता है। इस कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है और ये एक स्वास्थ्य योजना है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आप यहां उसका तरीका जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Ayushman Card apply process and eligibility criteria
मुफ्त इलाज करवाने के लिए कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

ये लोग कर सकते हैं आवेदन

  • आप अगर आयुष्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं और इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। पात्रता सूची के मुताबिक, वो लोग आवेदन कर सकते हैं जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं या फिर जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं...
Ayushman Card apply process and eligibility criteria
मुफ्त इलाज करवाने के लिए कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock
  • वहीं, वो लोग भी योजना के लिए पात्र हैं जिनके परिवार में कोई अगर दिव्यांग है, जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं या जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card apply process and eligibility criteria
मुफ्त इलाज करवाने के लिए कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : pixabay

पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • आप अगर पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं तो फिर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर अपने दस्तावेज अधिकारी को दें
विज्ञापन
Ayushman Card apply process and eligibility criteria
मुफ्त इलाज करवाने के लिए कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाएगा
  • साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होगी
  • फिर जब सब कुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed