फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले एक बार जरूर कर लें चेक, आप पात्र हैं भी या नहीं

Sat, 22 Jun 2024 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 22 Jun 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: you are gligible for Ayushman Card or not check your eligibility
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria in Hindi: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं और इन योजनाओं से जुड़कर एक तबका लाभान्वित भी हो रहा है। इसी क्रम में एक योजना केंद्र सरकार चलाती है जिसमें पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है और इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसमें लाभार्थियों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है और मरीज को पैसे नहीं देने होते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप पात्र हों। अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो उससे पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे जान सकते हैं कि आप पात्र हैं भी या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: you are gligible for Ayushman Card or not check your eligibility
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Istock

कितने तक का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

  • आप जब आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड बनता है। इसके बाद आप इस कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों (वे अस्पताल जो इस योजना से जुड़े हुए हैं) में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: you are gligible for Ayushman Card or not check your eligibility
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

ऐसे जानें आप पात्र हैं या नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो आपको सबसे पहले ये जानना होगा कि क्या आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
  • ऐसे में आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा इस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: you are gligible for Ayushman Card or not check your eligibility
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां पर भरना है और भरे हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा
  • आपको इस आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज करना है
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे, ऐसे में पहले वाले में अपना राज्य चुन लें
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: you are gligible for Ayushman Card or not check your eligibility
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • राज्य चुनने के बाद दूसरे वाले विकल्प में अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर आपको दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर ये पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed