Ayushman Bharat Yojana: अगर आप केंद्र सरकार की किसी योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं तो आप जानते होंगे कि आपको इन योजनाओं के अंतर्गत अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना में कोई मदद दी जाती है या किसी योजना में कोई सामान दिया जाता है। इसी कड़ी में अगर बात आयुष्मान भारत योजना की करें तो ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। मौजूदा समय में इस योजना से जुड़कर एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लोग ऐसे भी हैं जो इस आयुष्मान योजना से जुड़कर लाभ नहीं ले सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कि ये लोग कौन हैं और कहीं इस सूची में आप तो नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
ABY: क्या आप भी हैं उस लिस्ट में जिनका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? यहां करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं?
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं उनकी एक सूची है, आप नीचे ये पात्रता सूची देख सकते हैं...
- अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
- अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं
- अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
क्या लाभ मिलता है?
- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की बात करें तो इसमें सिर्फ एक लाभ मिलता है और वो है मुफ्त इलाज का लाभ
- आयुष्मान कार्ड बनवाकर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है।
ये लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड
जहां एक तरफ आपने पिछली स्लाइड्स में जाना कि कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं, तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं हैं...
- अगर आप टैक्स भरते हैं
- अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- अगर आपका पीएफ कटता है
- अगर आप ईएसआईसी का लाभ लेते हैं।
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है और आप यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिल सकते हैं
- फिर आपको यहां पर आवेदन फॉर्म भरना होता है और संबंधित दस्तावेज देने होते हैं जिसके बाद आपका आवेदन हो जाता है।