Ayushman Bharat Yojana: शहरों से लेकर दूर-दराज ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। आर्थिक लाभ देने से लेकर कई अन्य चीजों के जरिए मदद करने वाली योजनाएं सरकार की तरफ से चलाई जाती हैं। इसी तरह लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए भी मुफ्त दवाओं से लेकर सरकार अस्पतालों में मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं सरकार की तरफ से दी जा रही है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के जरिए भी लोगों की मदद दी जा रही है। इस योजना का नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और कार्डधारक मुफ्त में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। इसलिए अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी जिससे आप ये जान पाएंगे कि आपका कार्ड बन पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Card: इस सरल तरीके से कर सकते हैं पता, क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तरीके से जान सकते हैं कार्ड बन पाएगा या नहीं:-
स्टेप 1
- अगर आप जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा, ताकि वो लाभ ले सके। तो इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है।
स्टेप 2
- इसके बाद आपको पोर्टल पर 'Am I Eligible' का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।
स्टेप 3
अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करना है। इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे। इसमें आपको पहले वाले में अपना राज्य चुनना है, जहां के आप निवासी हैं।
- फिर आपको दूसरा विकल्प भरना है, जिसमें आपको अपना राशन कार्ड नंबर और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर सर्च करना है। ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं।