केंद्र सरकार देश के गरीब व पिछड़े लोगों को मूल सुविधाएं देने के लिए समय-समय पर नई योजनाएं लाती रहती हैा इसी कड़ी में बीते दिनों केंद्र सरकार ने आम जनता को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की शुरुआत की थी। इसके तहत हर कार्डधारक को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इस कार्ड की मदद से गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर व असमर्थ लोग भी आसानी से इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड के जरिए कई प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता है। वहीं देश में अभी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का कहर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या इस आयुष्मान कार्ड से ओमिक्रॉन का भी इलाज फ्री में होगा, या इसके लिए पैसे देने होंगे। अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो इसका जवाब है नहीं, आपको इसके लिए पैसे नहीं देने होंगे। इस कार्ड के तहत ओमिक्रॉन का इलाज भी मुफ्त में ही किया जाएगा।
{"_id":"61dd67c463f1216f7270f400","slug":"ayushman-bharat-golden-card-will-omicron-infected-person-be-treated-for-free-through-ayushman-card-know-terms-and-conditions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Bharat Golden Card: क्या आयुष्मान कार्ड के जरिए फ्री में होगा ओमिक्रॉन संक्रमितों का इलाज? यहां जानिए इसके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Bharat Golden Card: क्या आयुष्मान कार्ड के जरिए फ्री में होगा ओमिक्रॉन संक्रमितों का इलाज? यहां जानिए इसके बारे में सबकुछ
Tue, 11 Jan 2022 06:07 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के जरिए फ्री में होगा ओमिक्रॉन का इलाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : i stock
आयुष्मान कार्ड के जरिए फ्री में होगा ओमिक्रॉन का इलाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीब और कमजोर तबके के करीब 10 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गई है। लेकिन आपको जानकारी होनी चाहिए कि ओमिक्रॉन के साथ किसी भी बीमारी का मुफ्त इलाज कराने के लिए कुछ पात्रताएं होनी जरूरी हैं।
आयुष्मान कार्ड के जरिए फ्री में होगा ओमिक्रॉन का इलाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- दरअसल, ग्रामीण इलाके में इस योजना के पात्र वही लोग हैं, जिनका मकान कच्चा हो, परिवार का मुखिया कोई महिला हो, परिवार में कोई वयस्क (16-59 वर्ष) ना हो, परिवार में कोई दिव्यांग हो, व्यक्ति भूमिहीन/दिहाड़ी मजदूर बेघर, अनुसूचित जाति/जनजाति से हों, दान या भीख मांगने वाला, आदिवासी या जो कानूनी रूप से मुक्त हुआ बंधुआ मजदूर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के जरिए फ्री में होगा ओमिक्रॉन का इलाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
कैसे बनवाएं आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड?
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीक के पब्लिक सर्विस सेंटर जाना होगा। यहां पर केंद्र के अधिकारी लिस्ट में आपका नाम चेक करेंगे। यदि आयुष्मान योजना लाभार्थी लिस्ट में आपका नाम दर्ज हुआ, तो आपको गोल्डन कार्ड मिल जाएगा। ध्यान रहे कि आप अपने जरूरी दस्तावेज जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड फोटो कॉपी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि साथ ले जाएं और केंद्र के अधिकारी के पास जमा कर दें।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड के जरिए फ्री में होगा ओमिक्रॉन का इलाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
- इसके बाद जन सेवा सेंटर अधिकारी आपका पंजीकरण कर देंगे। पंजीकरण के बाद अधिकारी आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड देंगे। इसके बाद 15 दिन के भीतर आपका आयुष्मान गोल्डन कार्ड आपके पास पहुंच जाएगा।