Ayushman Card Alert: हमारे देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी नजर आती है, जिन्हें असल में मदद की जरूरत होती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं आदि। केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इनमें आर्थिक मदद देने से लेकर, शिक्षा, राशन, रोजगार और पेंशन जैसी अन्य योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। लेकिन अगर आपने अब तक कार्ड नहीं बनवाया है, और अब आप इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं। तो पंजीकरण के समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है, वरना आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इन गलतियों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6316ee08cb2197070d15f511","slug":"ayushman-bharat-card-yojana-registration-may-cancel-know-reason-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: इन तीन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना आपका भी रद्द हो सकता है आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: इन तीन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना आपका भी रद्द हो सकता है आवेदन
Tue, 06 Sep 2022 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्डधारक ये तीन गलतियां न करें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्डधारक ये तीन गलतियां न करें
- फोटो : Amar Ujala
पहली बात
- सबसे पहले आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी पात्रता चेक करें, क्योंकि हर कोई चाहता तो है कि उसका आयुष्मान कार्ड बने। लेकिन ये कार्ड सिर्फ पात्र लोगों का ही बन सकता है।
आयुष्मान कार्डधारक ये तीन गलतियां न करें
- फोटो : Twitter
- आयुष्मान कार्ड के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं, जो भूमिहीन व्यक्ति हैं, जिसके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, अगर आपका मकान कच्चा है, अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, अगर आप निराश्रित, आदिवासी, ट्रांसजेंडर आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्डधारक ये तीन गलतियां न करें
- फोटो : istock
दूसरी बात
- आपको इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होता है, जिसके जरिए आप योजना से जुड़ पाते हैं। ध्यान रहे कि फॉर्म भरते समय इसमें कुछ गलती न करें और न ही कोई गलत जानकारी भरें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका पंजीकरण रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्डधारक ये तीन गलतियां न करें
- फोटो : istock
तीसरी बात
- अगर आप इस आयुष्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर जरूरी है। लेकिन अगर आप इनमें से कोई भी दस्तावेज जमा नहीं करवाते हैं, तो आपका पंजीकरण रद्द हो सकता है।