Ayodhya Ram Mandir: आज का दिन बेहद ही खास है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो रहा है। हर किसी की नजरें अयोध्या की तरफ है और हो भी क्यों न, आखिर इतने सालों का इंतजार जो खत्म हो रहा है और भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। अगर यूं कहा जाए कि हर कोई राममय हो चुका है, तो शायद इसमें दो राय न हो? वहीं, दूसरी तरफ बात अगर अयोध्या की हो रही है तो बात यहां की जमीन की भी हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के जमीनों के दाम बेहद बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर के जानने की कोशिश करते हैं कि यहां की जमीनों के रेट क्या चल रहे हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65ae084f9fa998b97008a26d","slug":"ayodhya-ram-mandir-2024-land-prices-increased-in-ayodhya-after-ram-mandir-construction-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर 2024: अयोध्या में लाखों की जमीन हुई करोड़ों की, इतने बढ़ गए रेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
राम मंदिर 2024: अयोध्या में लाखों की जमीन हुई करोड़ों की, इतने बढ़ गए रेट
Mon, 22 Jan 2024 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर 2024: अयोध्या में जमीनों के क्या दाम हैं?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
राम मंदिर 2024: अयोध्या में जमीनों के क्या दाम हैं?
- फोटो : ANI
- दरअसल, ये हम सभी जानते हैं कि अयोध्या इन दिनों काफी चर्चा में है और हर कोई यहां जाना चाहते हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुप्रीम कोर्ट ने जिस दिन राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला सुनाया। तब से ही अयोध्या की जमीनों के दाम तेजी से बढ़ने लगे।
राम मंदिर 2024: अयोध्या में जमीनों के क्या दाम हैं?
- फोटो : Social Media
कितने बढ़ गए दाम?
- जमीनों के दाम यहां कुछ इस कदर बढ़े हुए हैं कि, लाखों की जमीन करोड़ों में हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां जमीनों के दाम 25-30 फीसदी तक बढ़े हैं। यही नहीं उम्मीद तो यहां तक जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ये दाम और आसमान छू सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर 2024: अयोध्या में जमीनों के क्या दाम हैं?
- फोटो : istock
- रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि अयोध्या में जो जमीन पांच साल पहले जिस दाम पर आप खरीद सकते थे, अब उस जमीन के दाम में लगभग 10 गुना तक बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप यहां जमीन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इसके लिए मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
राम मंदिर 2024: अयोध्या में जमीनों के क्या दाम हैं?
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के आसपास की जमीन पर ज्यादा नजर
- राम मंदिर के आसापस के इलाके में जो जमीन है, उसे खरीदना तो बेहद मुश्किल नजर आता है। इसके पीछे दो कारण है, पहला कि जिन लोगों की वो जमीन है वो बेचने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि हर कोई जानता है कि राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की वजह से काफी कुछ बदलने वाला है। वहीं, दूसरा कारण कि अगर कोई जमीन बेकता भी है, तो उसके दाम बेहद ज्यादा है जिसे चुकाना हर किसी के बस की बात नहीं।