Flat Buying Tips: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई लेना तो अपना घर चाहता है, लेकिन कई लोगों का ये सपना सपना ही रह जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के समय में प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और वो भी खासतौर पर शहरी इलाकों में घर लेने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये चाहिए होते हैं। जमीन से घर तो बहुत ही महंगा पड़ता है, इसलिए लोग फ्लैट लेते हैं। ये प्लॉट वाले घर के मुकाबले कम दाम में पड़ते हैं। इसलिए अगर आप भी किसी सोसायटी में फ्लैट ले रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी हो जाता है। आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आगे चलकर दिक्कतें हो सकती हैं, जब आप फ्लैट में रहना शुरू कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं जिनका ध्यान रखना होता है, ताकि हम गलतियों से बच सकें...
{"_id":"67ebc5353b6412633704fc51","slug":"avoid-these-common-mistakes-when-buying-flat-in-society-ghar-kharidte-waqt-kabhi-na-karein-ye-galtiyan-2025-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर आप भी किसी सोसायटी में खरीद रहे हैं फ्लैट? तो भूलकर न करें करें ये गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अगर आप भी किसी सोसायटी में खरीद रहे हैं फ्लैट? तो भूलकर न करें करें ये गलतियां
Wed, 02 Apr 2025 07:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 02 Apr 2025 07:48 AM IST
सार
Buying Flat: फ्लैट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आगे चलकर दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
फ्लैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
फ्लैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
फ्लैट ले रहे हैं तो इन गलतियों को करने से बचें:-
पेपर वर्क
- अगर आप कोई फ्लैट खरीद रहे हैं तो ये सुनिश्चित करें कि प्रॉपर्टी के सारे पेपर्स सही हों और पूरे हों। क्या फ्लैट और सोसयाटी रेरा के नियमों के तहत बना है, फ्लैट रजिस्टर्ड है, डीलर रजिस्टर्ड है आदि। इन बातों को पहले ही चेक कर लें, वरना आपको आगे चलकर दिक्कत हो सकती है।
फ्लैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
लोन
- आमतौर पर लोग जब फ्लैट लेते हैं तो थोड़ी सा डाउन पेमेंट करके बाकी बचे पैसे का लोन करवा लेते हैं और फिर महीने दर महीने इसे ईएमआई के रूप में भरते हैं। ऐसे में लोन के दस्तावेज ठीक से देख लें, ईएमआई कितनी है, ब्याज दर ज्यादा तो नहीं है आदि। इन सब बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
लोकेशन
- आप जब भी कोई फ्लैट लें तो सबसे पहले लोकेशन जरूर देखें। ये समझ लें कि आपको दफ्तर जाना हो, बच्चों को स्कूल जाना हो, आपको मार्केट जाना हो, कहीं के लिए बस, ट्रेन या फ्लाइट लेनी हो, मेट्रो आदि। ये सब चीजें आसपास ही हैं न और इन जगहों पर जाने के लिए आपको फ्लैट से कितना समय लगेगा। एरिए को भी अच्छे से समझ लें कि वो सही है या नहीं है।
विज्ञापन
फ्लैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
कीमत
- जिस फ्लैट को आप खरीद रहे हैं उसकी कीमत जरूर चेक करवाएं। कई बार डीलर आपको कम दाम वाले फ्लैट भी अधिक भाव में बेच देते हैं। इसलिए शहर के विकास प्राधिकरण से फ्लैट की कीमत का पता करें। इससे आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।