{"_id":"61e259d58a01c100543b8cdf","slug":"atm-safety-tips-attention-to-the-green-light-while-withdrawing-cash-from-atm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Safety Tips: एटीएम से पैसे निकालते समय इस लाइट पर जरूर रखें ध्यान, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Safety Tips: एटीएम से पैसे निकालते समय इस लाइट पर जरूर रखें ध्यान, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता
Sat, 15 Jan 2022 01:44 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालते समय इस लाइट पर जरूर रखें ध्यान
- फोटो : iStock
घर में ज्यादा कैश रखना सुरक्षित नहीं माना जाता, इसलिए ज्यादातर लोग अपने पैसे बैंक में ही रखते हैं। जब कभी भी अचानक से पैसों की जरूरत होती है लोग फटाफट एटीएम पहुंच जाते हैं और पैसे निकाल लाते हैं। धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच एटीएम से पैसा निकालना भी अब सुरक्षित नहीं रहा। एटीएम ने एक ओर जहां नकदी की समस्या को आसान बना दिया है, वहीं दूसरी ओर इससे मुश्किलें भी बढ़ी हैं। एटीएम फ्रॉड से जुड़ा हर दिन कोई न कोई नया मामला सामने आता रहता है। अगर आप भी एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि जालसाज लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। एटीएम से पैसा निकालने से पहले जांच कर लेनी चाहिए कि जिस एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं, वो सुरक्षित है या नहीं। तो चलिए आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि एटीएम से पैसे निकालते समय किस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए...
Trending Videos
एटीएम से पैसे निकालते समय इस लाइट पर जरूर रखें ध्यान
- फोटो : iStock
क्या करते हैं हैकर्स?
- ज्यादातर ठग लोगों का डाटा एटीएम मशीन में कार्ड लगाने वाले स्लॉट से चुरा लेते हैं। हैकर एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में कोई ऐसी डिवाइस लगा देते हैं, जो आपके कार्ड की पूरी जानकारी स्कैन कर लेती है।
एटीएम से पैसे निकालते समय इस लाइट पर जरूर रखें ध्यान
- फोटो : pixabay
कैसे रहें सुरक्षित?
- आपके डेबिट कार्ड का एक्सेस लेने के लिए हैकर के पास आपके कार्ड का पिन नंबर होना जरूरी है। इसे पाने के लिए जालसाज एटीएम में कोई कैमरा लगा देते हैं। इससे बचने के लिए आप जब भी एटीएम में अपना पिन नंबर डालें तो उसे एक हाथ से छिपा लें। ताकि उसकी इमेज सीसीटीवी कैमरा में न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालते समय इस लाइट पर जरूर रखें ध्यान
- फोटो : pixabay
- इसके अलावा जब भी आप एटीएम से आपसे निकालने जाएं तो एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट को ध्यान से देख लें। अगर आपको लगे की एटीएम कार्ड स्लॉट ढीला है या कोई और गड़बड़ है तो उसका इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालते समय इस लाइट पर जरूर रखें ध्यान
- फोटो : iStock
चेक करें ग्रीन लाइट
- सबसे जरूरी बात, कार्ड स्लॉट में अपना कार्ड लगाते समय उसमें जलने वाली लाइट को ध्यान से देखें। अगर स्लॉट में ग्रीन लाइट जल रही है तो एटीएम सुरक्षित है। लेकिन उसमें लाल या कोई भी लाइट नहीं जल रही है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इससे आप भी धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।