फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM: कभी भूलकर भी किसी मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से न निकालें पैसे, वरना जाना पड़ सकता है जेल, जानें क्यों

Thu, 02 Mar 2023 04:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Mar 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
ATM Card Cash Withdrawal Rules Withdraw Cash From Account of Dead Person Know Rules
मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं या नहीं? - फोटो : Istock

ATM Card Cash Withdrawal Rules: आपको याद होगा कि पहले कैसे बैंक के हर एक काम के लिए आपको बैंक ही जाना पड़ता था। यहां तक कि बैंक से पैसे निकालने के लिए तो स्लिप भरकर लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। पर अब वक्त बदल चुका है और बैंकिंग क्षेत्र में काफी क्रांति आई है। इसलिए अब लोग एटीएम मशीन से पैसे निकाल लेते हैं। इसमें आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की मदद से जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप किसी मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकालते हैं, तो ये एक दंडनीय अपराध है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कि आखिर इसका क्या नियम है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ATM Card Cash Withdrawal Rules Withdraw Cash From Account of Dead Person Know Rules
मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं या नहीं? - फोटो : istock
  • दरअसल, जब किसी परिवार का कोई व्यक्ति गुजर जाता है, तो जरूरत के लिए उसके परिवार वाले उसके एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लेते हैं। पर अगर आप ऐसा करते हैं, तो ऐसा करना गैरकानूनी है। यही नहीं, अगर नॉमिनी भी बिना बैंक को सूचना दिए मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसा निकालता है, तो ये भी गलत है। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपको सजा हो सकती है।
ATM Card Cash Withdrawal Rules Withdraw Cash From Account of Dead Person Know Rules
मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं या नहीं? - फोटो : Pixabay

पैसे निकालने का क्या है नियम?

  • अगर आपको भी कभी मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालने हैं, तो यहां ये जान लीजिए कि इसको लेकर बैंक के नियम होते हैं। इसलिए नियम के मुताबिक, व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी सारी संपत्ति को अपने नाम पर ट्रांसफर करने के बाद ही आप उसके पैसों को निकाल सकते हैं। इस बारे में आपको बैंक को जानकारी देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Card Cash Withdrawal Rules Withdraw Cash From Account of Dead Person Know Rules
मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं या नहीं? - फोटो : istock
  • वहीं, अगर कोई नॉमिनी है तो वो मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसा निकाल सकता है। पर अगर किसी बैंक खाते में एक से ज्यादा नॉमिन हैं, तो ऐसे में आपको सहमति पत्र बैंक को दिखना होता है और फिर इसके बाद ही आप मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसा निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
ATM Card Cash Withdrawal Rules Withdraw Cash From Account of Dead Person Know Rules
मृत व्यक्ति के एटीएम कार्ड से पैसे निकाल सकते हैं या नहीं? - फोटो : pixabay

पैसे पाने का ये है तरीका

  • जो व्यक्ति मृत व्यक्ति के बैंक खाते का नॉमिनी है, उसे जमा पैसों पर क्लेम करने के लिए एक फॉर्म भरना होता है। इस फॉर्म के साथ मृतक की पासबुक, खाते का टीडीआर, चेकबुक, डेथ सर्टिफिकेट और अपना आधार और पैन कार्ड देना होता है। फिर प्रोसेस होता है और इसके बाद आपको मृतक का बैंक खाता बंद करके आपको पैसे दे दिए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed