अटल पेंशन योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को साल 2030-31 के लिए विस्तार दिया है। भारत सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत 2015 में की थी। इसका उद्देश्य देश के नागरिकों को 60 की उम्र के बाद आर्थिक सहायता प्रदान करना है। देश में भारत सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है। आज के समय में जब भविष्य की अनिश्चितता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अटल पेंशन योजना एक मजबूत वित्तीय आधार तैयार करने में मदद करती है। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद आपको एक निश्चित राशि का योगदान करना होता है। इसके बाद आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने 1 हजार से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है।
Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना को लेकर सरकार का बड़ा एलान, जानिए पूरी डिटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 21 Jan 2026 04:50 PM IST
सार
अटल पेंशन योजना को लेकर एक बड़ी खबर है। सरकार ने इस स्कीम से जुड़ा एक बड़ा एलान किया है। अटल पेंशन योजना को साल 2030-31 के लिए विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन