फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल पेंशन योजना में कैसे मिलते हैं 5000 रुपये महीना? आवेदन से पहले यहां समझें इस स्कीम का पूरा गणित

Tue, 13 Oct 2026 03:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Oct 2026 03:56 PM IST
सार

अटल पेंशन योजना में आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है, लेकिन इसके लिए आपको पहले हर महीने कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है। हालांकि, ये निवेश काफी कम होता है।

विज्ञापन
atal pension yojana 5000 rupees pension benefits kya milte hain
अटल पेंशन योजना के लिए क्या पात्रता है? - फोटो : Amar Ujala AI

सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है ताकि, जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ मिल सके। किसी को आर्थिक मदद चाहिए या किसी को अन्य तरह की मदद चाहिए, तो सरकार इन सरकारी योजनाओं के जरिए लोगों की मदद करती है। इसी क्रम में एक स्कीम है अटल पेंशन योजना जिसको भारत सरकार चलाती है और ये एक पेंशन योजना है।



इस योजना के तहत आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना में आपको कैसे हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है और आपको इसके लिए कितना निवेश करना होता है। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
atal pension yojana 5000 rupees pension benefits kya milte hain
अटल पेंशन योजना के लिए क्या पात्रता है? - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में कौन अप्लाई कर सकता है?

  • वे लोग जो भारत के नागरिक हैं
  • वे लोग जिनकी उम्र 18-40 साल के बीच है
  • वे लोग जो करदाता नहीं हैं
  • वे लोग जिनके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता है
atal pension yojana 5000 rupees pension benefits kya milte hain
अटल पेंशन योजना के लिए क्या पात्रता है? - फोटो : Adobe Stock

हर महीने कितनी पेंशन मिल सकती है आपको?

  • अटल पेंशन योजना में 5 तरह के पेंशन प्लान हैं
  • इसमें 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये महीने की पेंशन वाले प्लान हैं
  • आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं और आपकी उम्र क्या है
  • इन दोनों चीजों के हिसाब से ये तय होता है कि आपको हर महीने कितने पैसे यानी प्रीमियम देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
atal pension yojana 5000 rupees pension benefits kya milte hain
अटल पेंशन योजना के लिए क्या पात्रता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसे ऐसे समझिए कि अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनते हैं, तो आपको हर महीने 210 रुपये देने होते हैं
  • इसी तरह 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान के लिए 30 साल की उम्र के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
  • ध्यान रहे इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है, तब आपको पेंशन का लाभ मिलता है
विज्ञापन
atal pension yojana 5000 rupees pension benefits kya milte hain
अटल पेंशन योजना के लिए क्या पात्रता है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें अटल पेंशन योजना में अप्लाई?

  • सबसे पहले अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाएं
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है
  • इसके बाद आपकी केवाईसी की जाती है
  • फिर आपको पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
  • अब आखिर में आपका नाम योजना से जोड़कर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • इससे हर महीने का प्रीमियम आपके बैंक खाते से कट जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed