फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं? यहां चेक करें

Wed, 28 Aug 2024 05:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Aug 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
are you eligible for Ayushman Card or not check here
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई योजनाएं चला रहे हैं और इन योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग, जरूरतमंद और पात्र लोगों को मिलता है। सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च करती है, जैसे- आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसमें जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनते हैं और इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक मुफ्त के इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है? क्या आप इसके लिए पात्र हैं या फिर नहीं हैं? अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि पात्र कौन है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

are you eligible for Ayushman Card or not check here
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock

क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो इसके लिए आपको पात्रता सूची देखनी होती है। जिन लोगों का नाम इसमें होता है वे पात्र होते हैं। इसलिए आप नीचे दी गई पात्रता सूची देख सकते हैं जिसके मुताबिक वे लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं...

  • जो अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
are you eligible for Ayushman Card or not check here
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
are you eligible for Ayushman Card or not check here
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आप पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं और चाहते हैं कि आपका भी आयुष्मान कार्ड बन जाए तो आप आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले तो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
विज्ञापन
are you eligible for Ayushman Card or not check here
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपसे आपके संबंधित दस्तावेज मांगे जाते हैं
  • इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • फिर जांच सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके बाद आप आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed