एयरटेल की गिनती देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनियों में की जाती है। अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एयरटेल समय-समय पर कई रिचार्ज प्लान पेश करता रहता है। आज हम आपको एयरटेल के एक खास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें महीनेभर की वैलिडिटी मिल रही है। एयरटेल का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद है, जो नियमित रूप से इंटरनेट, कॉलिंग और ओटीटी का उपयोग करते हैं।
एयरटेल का यह प्लान अपनी कीमत, वैलिडिटी और मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की वजह से ग्राहकों को आकर्षित करने का काम करता है। एयरटेल के इस प्लान में न सिर्फ आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट मिलती है, बल्कि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग औस एसएमएस जैसे फायदे भी शामिल हैं।
2 of 5
Airtel Recharge Plan
- फोटो : FREEPIK
इस प्लान की कीमत 349 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में आपको रोजाना हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा मिलता है, जो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया उपयोग के लिए पर्याप्त है।
जानना जरूरी: आधार-पैन लिंकिंग से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न तक, दिसंबर महीने में जरूर करा लें ये काम
3 of 5
Airtel Recharge Plan
- फोटो : FREEPIK
अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आपके क्षेत्र में एयरेटल का 5G नेटवर्क है, तो आपको इस प्लान के अंतर्गत अनलिमिटेड 5G इंटरनेट मिलता है। वहीं अगर आपके पास 4G स्मार्टफोन है तो रोजाना 2GB इंटरनेट डाटा इस प्लान में मिल रहा है।
Car Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नई कार? जान लें ये जरूरी बातें कर सकते हैं लाखों रुपये की बचत
4 of 5
Airtel Recharge Plan
- फोटो : FREEPIK
एयरटेल के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए खास है जो रोजाना लंबी बातचीत करते हैं। इसके अलावा प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS मिलते हैं।
जानना जरूरी: सर्दियों में आपका गीजर और हीटर भी हो सकता है ब्लास्ट, जरूर जान लें ये बातें
5 of 5
Airtel Recharge Plan
- फोटो : FREEPIK
इस महीनेभर वाले प्लान में एयरटेल आपको कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रहा है। इसमें ओटीटी बेनिफिट, फ्री हेलोट्यून, एपल म्यूजिक जैसी सुविधाएं शामिल हैं। अगर आप महीनेभर की वैलिडिटी वाले किसी अच्छे प्लान की तलाश में हैं, तो इसे रिचार्ज करा सकते हैं।
Car Tips: कार खरीदते समय डीलर से जरूर लें ये फॉर्म, सरकार वापस करती है पूरे TCS के पैसे