फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: इतने टेंपरेचर पर एसी का उपयोग करने पर घर भी रहेगा ठंडा और बिजली की भी होगी बचत

Mon, 12 May 2025 05:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 12 May 2025 05:25 PM IST
सार

एसी का उपयोग करने पर बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है, जिसकी वजह से हर महीने काफी ज्यादा मात्रा में बिजली का बिल आता है। ज्यादा बिजली बिल आने से इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है।

विज्ञापन
AC Tips And Tricks: Which Temperature Of AC Is BestFor Saving Electricity
AC Tips - फोटो : Freepik

मई का महीना चल रहा है। देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले जून और जुलाई महीने में गर्मी और बढ़ सकती है। गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी का उपयोग करते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। तेज गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ने से चक्कर आना, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं एसी के उपयोग से हमारा शरीर ठंडा रहता है, जिससे इस तरह की समस्याओं के होने का खतरा काम रहता है। हालांकि, एसी का उपयोग करने पर बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है, जिसकी वजह से हर महीने काफी ज्यादा मात्रा में बिजली का बिल आता है। ज्यादा बिजली बिल आने से इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इस कारण कई लोग एसी होते हुए भी उसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं।

Trending Videos
AC Tips And Tricks: Which Temperature Of AC Is BestFor Saving Electricity
AC Tips - फोटो : Freepik

वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि एसी को किस टेंपरेचर पर चलाना से कमरा भी ठंडा रहता है और बिजली की बचत भी होती है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं 

AC Tips And Tricks: Which Temperature Of AC Is BestFor Saving Electricity
AC Tips - फोटो : Freepik

कई लोग अपने कमरे को ठंडा रखने के लिए एसी 18 से 20 डिग्री तापमान पर चलाते हैं। हालांकि, इस तापमान पर एसी कमरे को तेजी से ठंडा करता है, वहीं बिजली की भी काफी खपत करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips And Tricks: Which Temperature Of AC Is BestFor Saving Electricity
AC Tips - फोटो : Freepik

अगर आप एसी चलाते हुए बिजली की बचत करना चाहते हैं, तो आप एसी के टेंपरेचर को 24 से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर सकते हैं। इस टेंपरेचर पर एसी का उपयोग करने से कमरा भी ठंडा रहेगा और बिजली की भी कम खपत होगी। 

विज्ञापन
AC Tips And Tricks: Which Temperature Of AC Is BestFor Saving Electricity
AC Tips - फोटो : Freepik

वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि कई घरों में एसी को कम तापमान पर चलाने के बाद भी कमरा ठंडा नहीं होता है। इसका मुख्य कारण एसी के फिल्टर में जमी गंदगी हो सकती है। आपको एक नियमित समय अंतराल पर एसी के फिल्टर में जमी गंदगी को साफ करते रहना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed