Air Conditioner Tips in Hindi: जहां सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए जैकेट जैसे मोटे-मोटे कपड़े पहनने पड़ते हैं, तो वहीं गर्मी में बिल्कुल इसका उलटा होता है। गर्मी के मौसम में पारा तेजी से बढ़ता है, जिसकी वजह से गर्मी होती है। ऐसे में लोग इस चिलचिलाती और पसीने भरी गर्मी से बचने के लिए एसी चलाते हैं। एसी पंखे और कूलर के मुकाबले काफी ठंडा करता है। बस इसका बिल थोड़ा ज्यादा आता है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी नया एसी खरीद रहे हैं या अपने पहले वाले एसी को चला रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। वरना आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपका एसी खराब तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं, जिनसे बचना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6606a9cc931e4793460b6a1f","slug":"ac-may-get-damaged-due-to-these-mistakes-check-here-2024-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कहीं आप तो नहीं कर रहे ये चार गलतियां, वरना खराब हो सकता है आपका एसी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: कहीं आप तो नहीं कर रहे ये चार गलतियां, वरना खराब हो सकता है आपका एसी
Fri, 29 Mar 2024 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 29 Mar 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है?
- फोटो : istock
किन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है?
- फोटो : istock
न करें ये गलतियां:-
नंबर 1
- एसी लगवाना और उसे चलाने तक ही ध्यान नहीं देना चाहिए। बल्कि, उसकी सफाई का भी ध्यान रखना होता है। जैसे- फिल्टर को साफ करना, सीजन खत्म होने पर कवर से ढककर रखना आदि। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका एसी जल्दी खराब हो सकता है।
किन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है?
- फोटो : Istock
नंबर 2
- अगर आप समय पर अपने एसी की सर्विस नहीं करवाते हैं, तो आपका एसी खराब हो सकता है। दरअसल, सर्विस न करवाने पर एसी में गदंगी जमा होती रहती है और जब ऐसे में एसी चलता है तो इससे कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है, जिससे ये खराब हो सकता है। वहीं, फिल्टर समेत बाकी अन्य पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है?
- फोटो : Pixabay
नंबर 3
- अगर आपके एसी में स्टेबलाइजर की जरूरत है, तो इसे जरूर लगवाएं। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि स्टेबलाइजर वोल्टेज को कंट्रोल करने का काम करता है। पर अगर ये नहीं है, तो वोल्टेज कम ज्यादा होने से इसका बुरा असर एसी पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण एसी खराब हो सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- आप अगर इस गर्मी विंडो एसी खरीदकर लाए हैं, तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि इसे ऐसी जगह पर लगवाएं जहां वेंटिलेशन अच्छा हो। अगर इसे वेंटिलेशन नहीं मिलेगा, तो एसी से निकलने वाली गर्म हवा अंदर ही रह जाती है, जिससे एसी खराब तक हो सकता है।