फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: घर में इंस्टॉल करवा रहे हैं एसी, तो जान लें कितनी ऊंचाई पर सेट करना चाहिए

Tue, 29 Apr 2025 05:35 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 29 Apr 2025 05:35 PM IST
सार

AC Tips: गर्मी का मौसम आ चुका है और लोग इससे बचने के लिए कई तरह के उपाय अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कई लोग नया एसी लगवा रहे हैं। एसी इंस्टॉल करने की सही ऊंचाई क्या होनी चाहिए इसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
AC Installation Tips Ideal Height for Air Conditioner installation Know step by step guide in Hindi
AC की ऊंचाई कितनी होनी चाहिए? - फोटो : Freepik

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ चुका है और बढ़ते तापमान के साथ एयर कंडीशनर की जरूरत भी बढ़ गई है। अगर आप इस गर्मी में अपने घर में नया एसी लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एसी खरीदते समय हम अक्सर उसकी कूलिंग कैपेसिटी, स्टार रेटिंग या ब्रांड पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक और चीज है जो एसी की परफॉर्मेंस और आपके बिजली के बिल पर सीधा असर डालती है और वह है एसी की इंस्टॉलेशन हाइट यानी उसे कितनी ऊंचाई पर लगाया जाए।

कई लोगों को लगता है कि एसी कहीं भी लगा दो, ठंडा तो करेगा ही। लेकिन यह सही नहीं है। एसी की इंडोर यूनिट (जो कमरे के अंदर लगती है) को सही ऊंचाई पर सेट करना बेहतरीन कूलिंग और एनर्जी एफिशिएंसी के लिए बहुत जरूरी है।

AC Installation Tips Ideal Height for Air Conditioner installation Know step by step guide in Hindi
AC की ऊंचाई कितनी होनी चाहिए? - फोटो : Freepik

क्यों मायने रखती है एसी की ऊंचाई?
एसी की इंस्टॉलेशन हाइट सीधे तौर पर कमरे में ठंडी हवा के सर्कुलेशन (घुमाव) और वितरण को प्रभावित करती है। यदि एसी सही ऊंचाई पर नहीं लगा है, तो कमरा ठीक से ठंडा नहीं हो पाता, बिजली की खपत ज्यादा होती है और आपको आरामदायक कूलिंग नहीं मिलती।

ये भी पढ़ें- Summer Tips: चिलचिलाती धूप में बाहर निकलते समय साथ में जरूर रखें ये 4 चीजें, तीसरा वाला तो बिल्कुल न भूलें
 
AC Installation Tips Ideal Height for Air Conditioner installation Know step by step guide in Hindi
AC की ऊंचाई कितनी होनी चाहिए? - फोटो : Freepik

एसी लगाने की सही ऊंचाई क्या है?
विशेषज्ञों के अनुसार, स्प्लिट एसी की इंडोर यूनिट लगाने की सबसे अच्छी ऊंचाई फर्श से लगभग 7 से 8 फीट (लगभग 2.1 से 2.4 मीटर) होनी चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि इसे कमरे की छत से लगभग 1 से 1.5 फीट नीचे लगाया जाए।

ये भी पढ़ें-  ये है काम की बात: अगर भूल गए हैं IRCTC अकाउंट का पासवर्ड, तो ऐसे बनाएं नया पासवर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Installation Tips Ideal Height for Air Conditioner installation Know step by step guide in Hindi
AC की ऊंचाई कितनी होनी चाहिए? - फोटो : Freepik

इसके पीछे का विज्ञान क्या है?
एसी को इस खास ऊंचाई पर लगाने के पीछे का विज्ञान बेहद दिलचस्प है, जो हवा के घनत्व पर आधारित है। गर्म हवा की तुलना में ठंडी हवा अधिक घनी यानी भारी होती है। जब एसी इंडोर यूनिट से ठंडी हवा फेंकता है, तो गुरुत्वाकर्षण के कारण यह स्वाभाविक रूप से नीचे की ओर आती है। 

विज्ञापन
AC Installation Tips Ideal Height for Air Conditioner installation Know step by step guide in Hindi
AC की ऊंचाई कितनी होनी चाहिए? - फोटो : Freepik

इतना ही नहीं जब एसी ऊपर से ठंडी हवा को नीचे फेंकता है, तो यह कमरे के निचले हिस्से की गर्म हवा को ऊपर की ओर धकेलता है। गर्म हवा ऊपर उठकर एसी के इनटेक (जहां से एसी हवा खींचता है) में चली आती है। इस तरह, कमरे में हवा का एक नेचुरल सर्कुलेशन साइकिल बना रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed