फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update: आधार कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर कुछ भी करवाना है अपडेट, तो जान लें ये है तरीका

Thu, 21 Aug 2025 02:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Aug 2025 02:39 PM IST
सार

Aadhaar Mein Name Address Or Mobile Number Kaise Update Karein: आधार कार्ड में अगर आपको कुछ भी अपडेट करवाना है तो आप इसे करवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Update Process How to Change Name Address or Mobile Number in Aadhar
आधार कार्ड में कुछ भी चीज अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

How To Update Your Name Address And Mobile Number In Aadhaar Card: कई तरह के दस्तावेज होते हैं जिनकी जरूरत हमें अलग-अलग कामों के लिए पड़ती रहती है। जैसे, अगर गाड़ी चलानी है तो हमें ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए होता है। वहीं, अगर वोटर डालना है तो हमें वोटर आईडी कार्ड चाहिए होता है आदि। इसी तरह कई अन्य दस्तावेज भी हैं जिनकी जरूरत हमें अन्य कामों के लिए पड़ती है।

जैसे, आपका आधार कार्ड जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाता है। पर कई बार लोगों के आधार कार्ड में कोई चीज गलत प्रिंट हो जाती है। जैसे- नाम, पता, उम्र आदि। यही नहीं, कई बार तो लोगों को मोबाइल नंबर लिंक करवाने को लेकर भी दिक्कत आती है आदि। अगर ऐसा है तो आप अपने आधार कार्ड में ये सब चीजें अपडेट करवा सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Aadhaar Update Process How to Change Name Address or Mobile Number in Aadhar
आधार कार्ड में कुछ भी चीज अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे अपडेट करवा सकते हैं आधार में चीजें:-

पहला स्टेप

  • अगर आपके आधार कार्ड में कोई चीज गलत प्रिंट हो गई है तो आप उसे ठीक करवा सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं
  • यहां जाकर आपको पहले अपॉइटमेंट लेनी होती है और फिर जिस दिन बुलाया जाए, उस दिन आधार सेवा केंद्र पर जाएं
  • यहां जाकर आपको सबसे पहले करेक्शन फॉर्म लेना होता है
Aadhaar Update Process How to Change Name Address or Mobile Number in Aadhar
आधार कार्ड में कुछ भी चीज अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • ये वो फॉर्म होता है जिसे आपको भरना होता है
  • फॉर्म में अपना नाम, आधार नंबर जैसी मांगी गई जरूरी जानकारियां भर दें
  • वहीं, अगर आप पता अपडेट करवा रहे हैं या मोबाइल नंबर चेंज करवा रहे हैं आदि, तो वो भी इस फॉर्म में भरें
  • इसके साथ ही अगर संबंधित दस्तावेज की जरूरत है, तो उसे भी फॉर्म के साथ जरूर लगाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Update Process How to Change Name Address or Mobile Number in Aadhar
आधार कार्ड में कुछ भी चीज अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • फिर आपको संबंधित अधिकारी के पास जाना है 
  • यहां पर आपको वो फॉर्म देना है जो आपने भरा है, ध्यान रहे फॉर्म ठीक से भरा हो
  • साथ ही अगर फॉर्म के साथ किसी दस्तावेज की कॉपी लगाई है, तो वो भी दें और दस्तावेज की ऑरिजिनल कॉपी जरूर साथ ले जाएं
विज्ञापन
Aadhaar Update Process How to Change Name Address or Mobile Number in Aadhar
आधार कार्ड में कुछ भी चीज अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • अब आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं जिससे आपका सत्यापन किया जाता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपकी उस चीज को सिस्टम में अपडेट किया जाता है, जो आप अपडेट करवाना चाहते हैं
  • इसके बाद कुछ दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड में वो चीज अपडेट हो जाती है जिसके लिए आपको शुल्क देना होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed