Aadhaar Safety Tips: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज आधार कार्ड की वजह से ही सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ज्यादा तेजी और पारदर्शी ढंग से लाभार्थी तक पहुंचा पाना सक्षम हो पाया है। वर्तमान समय में विभिन्न जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। वहीं बीते कुछ सालों में आधार कार्ड का गलत उपयोग भी सामने आया है। ऐसे में अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। हाल ही में भारत सरकार ने आधार कार्ड को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की थी। अपनी एडवाइजरी में सरकार ने कहा था कि कभी भी आधार कार्ड की फोटोकॉपी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें। आपके आधार कार्ड की कॉपी का गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Aadhaar Safety Tips: आधार कार्ड से जुड़ी ये गलती आपको पड़ सकती है भारी, बचाव के लिए इन सेफ्टी टिप्स को करें फॉलो
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन