फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आधार एप से नहीं हो रहा काम, तो इस तरह सेंटर पर जाकर अपडेट करवाएं आधार कार्ड

Tue, 04 Nov 2025 05:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 Nov 2025 05:03 PM IST
सार

Aadhaar Card Kaise Update Karein: वैसे तो आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी है यानी आप एप और वेबसाइट से आधार अपडेट करवा सकते हैं, लेकिन अगर एप न चले तो आप क्या कर सकते हैं?

विज्ञापन
Aadhaar Card Update Issues on Aadhaar App Visit Center Seva Kendra UIDAI
आधार सेंटर से कैसे आधार कार्ड अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

Aadhaar Card Update Issues on Aadhaar App: अगर हमें गाड़ी चलानी है तो हमें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होता है और इसी तरह अगर हमें सरकारी राशन का लाभ लेना है, तो हमें राशन कार्ड बनवाना होता है। ठीक इसी तरह कई अन्य दस्तावेज हैं जिनका पास में होना जरूरी है और अगर ये न हो तो हमारे कई काम अटक भी सकते हैं। जैसे, आपका आधार कार्ड। जो आज के समय में बेहद जरूरी दस्तावेज है।

आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, कई बार आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत अपडेट हो जाती है या हमें कोई जानकारी बदलनी होती है। जैसे, घर का पता, मोबाइल नंबर आदि। वैसे तो कई चीजें यूआईडीएआई की आधिकारिक एप या वेबसाइट के जरिए अपडेट हो जाती हैं, लेकिन अगर कभी वेबसाइट या एप पर कोई दिक्कत आती है। तो आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card Update Issues on Aadhaar App Visit Center Seva Kendra UIDAI
आधार सेंटर से कैसे आधार कार्ड अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

आधार सेंटर से ऐसे अपडेट करवाएं आधार कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर एप या वेबसाइट के जरिए आपका आधार कार्ड का काम नहीं हो पा रहा है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है
  • ऐसे में आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट लेना है
  • आप सेंटर पर जाकर या ऑनलाइन भी अपॉइंटमेंट ले सकते हैं और फिर जिस दिन बुलाया जाए उस दिन आधार सेवा केंद्र पर जाएं
Aadhaar Card Update Issues on Aadhaar App Visit Center Seva Kendra UIDAI
आधार सेंटर से कैसे आधार कार्ड अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब आधार सेंटर पर जाने के बाद आपको यहां पर करेक्शन फॉर्म लेना है
  • ये फॉर्म आपको भरना होता है जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होती हैं
  • यहां पर आपको फॉर्म में अपना नाम, आधार नंबर और जो चीज आधार में अपडेट करवानी हो वो भरनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Update Issues on Aadhaar App Visit Center Seva Kendra UIDAI
आधार सेंटर से कैसे आधार कार्ड अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर इस फॉर्म के साथ आपको वो दस्तावेज भी लगाना है, जो आपको अपडेट करवाना है
  • जैसे, अगर नाम सही करवाना है तो नाम का प्रूफ और अगर पता अपडेट करवाना है, तो इसका दस्तावेज लगाना है
  • फिर आपको अपनी बारी का इंतजार करना है और फिर संबंधित अधिकारी के पास जाना है
विज्ञापन
Aadhaar Card Update Issues on Aadhaar App Visit Center Seva Kendra UIDAI
आधार सेंटर से कैसे आधार कार्ड अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • यहां पर सबसे पहले आपका सत्यापन होता है जिसके लिए आपके बायमेट्रिक लिए जाते हैं
  • फिर फोटो भी क्लिक होती है जिसके बाद आपके द्वारा बताई गई चीज को अपडेट किया जाता है
  • दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद और सबकुछ सही पाए जाने पर आपकी चीज को अपडेट कर दिया जाता है जिसके लिए शुल्क लिया जाता है
  • अब कुछ दिनों में आपके आधार में वो चीज अपडेट हो जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed