फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आधार कार्ड में नाम और पते को कितनी बार किया जा सकता है अपडेट, जानिए क्या है इसको लेकर नियम

Tue, 06 Jun 2023 03:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How Many Times Aadhaar Can Be Updated Know Here
How Many Times Aadhaar Can Be Updated - फोटो : i stock

How Many Times Aadhaar Can Be Updated: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। आधार हमारी पहचान का प्रमाण है। आधार कार्ड की वजह से ही बिना रुकावट कई सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा हम तक पहुंच रहा है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर कई वित्तीय कामकाज को कराने में आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए भी आधार कार्ड की मांग की जाती है। आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि आधार कार्ड में गलत जानकारी दर्ज होने के बाद लोग उसको अपडेट कराते हैं। अगर आप भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। आधार कार्ड में कुछ जरूरी जानकारी जैसे नाम, लिंग, डेट ऑफ बर्थ आदि को आप बार बार अपडेट नहीं करा सकते हैं। 

Aadhaar Card Update: How Many Times Aadhaar Can Be Updated Know Here
How Many Times Aadhaar Can Be Updated - फोटो : i stock

आधार कार्ड में नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग आदि जानकारी को अपडेट कराने की सीमा को तय किया गया है। आप तय की गई सीमा से ज्यादा बार अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करा सकते हैं। 

Aadhaar Card Update: How Many Times Aadhaar Can Be Updated Know Here
How Many Times Aadhaar Can Be Updated - फोटो : istock

लिंग और मोबाइल नंबर

आप अपने आधार कार्ड में जेंडर अपडेट केवल एक बार ही करा सकते हैं। वहीं बात अगर मोबाइल नंबर की करें, तो आधार कार्ड में आप अपने मोबाइल नंबर को कितनी बार भी बदलवा सकते हैं। इसको लेकर कोई सीमा तय नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How Many Times Aadhaar Can Be Updated Know Here
How Many Times Aadhaar Can Be Updated - फोटो : istock

नाम और जन्म तिथि

आप अपने आधार कार्ड में नाम को केवल दो बार ही बदलवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी जन्म की तारीख को भी केवल एक बार ही बदलवा सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How Many Times Aadhaar Can Be Updated Know Here
How Many Times Aadhaar Can Be Updated - फोटो : i stock

पता

हम में से कई लोग अपने पते को बार-बार बदलते हैं। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप अपने आधार कार्ड में कई बार अपने पते को बदलवा सकते हैं। इसको लेकर किसी प्रकार की सीमा को तय नहीं किया गया है। वहीं अगर आप तय की गई सीमा से ज्यादा बार आधार में अपडेट करना चाहते हैं। ऐसे में यह कुछ विशेष परिस्थितियों में संभव है। हालांकि, इसके लिए आपको आधार के क्षेत्रीय कार्यलय में जाना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed