फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: बस एक क्लिक और बदल जाएगी आधार में आपकी जन्मतिथि, जानें सबसे आसान तरीका

Fri, 30 Dec 2022 03:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 30 Dec 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Online Update How To Change Date Of Birth In Aadhaar Card in One Click Know Details In Hindi
आधार कार्ड में कैसे जन्मतिथि अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : iStock

Aadhaar Card Update: आज के समय में अगर आपको एक सिम कार्ड खरीदना है, स्कूल में दाखिला लेना है, राशन कार्ड बनवाना है या अपनी पहचान बतानी है आदि। इन सभी कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आधार कार्ड बनवाते हैं, ताकि उनके कोई काम न अटके। आधार कार्ड बनवाना बेहद आसान है, लेकिन कई मामलों में ये सामने आता है कि लोगों के आधार कार्ड में कुछ गलतियां हो जाती हैं। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को जन्मतिथि को लेकर आती है, क्योंकि इसके गलत होने पर लोगों के कई काम तक अटक सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाना चाहते हैं, तो आप ये काम घर बैठे खुद ही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card Online Update How To Change Date Of Birth In Aadhaar Card in One Click Know Details In Hindi
आधार कार्ड में कैसे जन्मतिथि अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे सही करवा सकते हैं आधार में जन्मतिथि:-

स्टेप 1

  • अगर आप जन्मतिथि ठीक करवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले आधिकारिक लिंक ssup.uidai.gov.in/ssup पर जाना है
  • फिर यहां पर ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपने आधार नंबर से लॉगिन कर लेना है
Aadhaar Card Online Update How To Change Date Of Birth In Aadhaar Card in One Click Know Details In Hindi
आधार कार्ड में कैसे जन्मतिथि अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को यहां दर्ज करके सबमिट करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Online Update How To Change Date Of Birth In Aadhaar Card in One Click Know Details In Hindi
आधार कार्ड में कैसे जन्मतिथि अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको यहां पर दो विकल्प मिलेंगे। 'सपोर्टिंग डॉक्युमेंट प्रूफ के साथ एड्रेस समेत डेमोग्राफिक डिटेल्स का अपडेशन' और 'एड्रेस वैलिडेशन लेटर के जरिए एड्रेस अपडेट'
  • आपको नाम, जन्मतिथि, लिंग और पत्ते में से किसी को दस्तावेज प्रूफ के साथ अपडेट करन के लिए आपको ‘अपडेट डेमोग्राफिक्स डेटा’ पर क्लिक करना है
विज्ञापन
Aadhaar Card Online Update How To Change Date Of Birth In Aadhaar Card in One Click Know Details In Hindi
आधार कार्ड में कैसे जन्मतिथि अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपको जो भी चीज अपडेट करनी है, जैसे- जन्मतिथि
  • तो फिर आपको उसे चुनना है
  • यहां पर सारी जानकारी भरनी है और आपके रजिसटर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को वेरीफाई करवाएं
  • फिर यहां सेव चेंज कर देना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed