{"_id":"6921a383ee5f6b14bf00b213","slug":"aadhaar-card-may-contain-only-photo-and-qr-code-aadhaar-mein-ho-sakta-hai-2025-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar: आपके आधार से हट सकता है एड्रेस, जन्मतिथि पिता\/पति का नाम, जानें कैसा हो सकता है आपका नया आधार कार्ड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar: आपके आधार से हट सकता है एड्रेस, जन्मतिथि पिता/पति का नाम, जानें कैसा हो सकता है आपका नया आधार कार्ड
Aadhaar Card New Rules In Hindi: अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आप जानते होंगे कि इसकी जरूरत हमें कई कामों में पड़ती रहती है। सरकारी काम हो या फिर गैर-सरकारी काम हो, लगभग हर एक काम के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। आधार कार्ड में कई चीजें होती हैं।
जैसे, आधार कार्ड में नाम, एड्रेस, जन्मतिथि, पिता/पति का नाम आदि चीजें होती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई इस फॉर्मेट को बदलने की तैयारी में है क्योंकि आपके आधार कार्ड से कई चीजें हटाने पर विचार चल रहा है। आपके आधार में सिर्फ क्यूआर कोड और नाम हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसा हो सकता है आपका नया आधार कार्ड। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
कैसा होगा नया आधार कार्ड?
- फोटो : Amar Ujala
कैसे हो सकता है आपका नया आधार कार्ड?
दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई आपके आधार कार्ड को नए सिरे से डिजाइन करने पर विचार कर रहा है। आपके आधार कार्ड से एड्रेस, जन्मतिथि और एड्रेस जैसी चीजें हट सकती हैं। नए आधार कार्ड में कार्डधारक का नाम और एक क्यूआर कोड हो सकता है। आप नाम प्रिंट करा सकेंगे, लेकिन आधार नंबर नहीं दिखेगा।
3 of 5
कैसा होगा नया आधार कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे में आधार कार्ड में आधार नंबर, पता, पिता/पति का नाम और बाकी बायोमेट्रिक जानकारी नहीं होगी। यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आधार कार्ड की कॉपी से होने वाले गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैसा होगा नया आधार कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों किया जा रहा है ऐसा?
जैसा कि मौजूदा समय में आधार कार्ड में आधार नंबर से लेकर नाम और एड्रेस जैसी कई जानकारी होती है। ऐसे में जब आप किसी को अपना आधार कार्ड दिखाते हैं या आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करवाते हैं, तो उन पर सभी जानकारी चली जाती है। पर नए आधार कार्ड में ऐसा नहीं होगा, क्योंकि फोटोकॉपी जमा करने पर भी किसी व्यक्ति, संस्था, कार्यालय या कंपनियों के पास आपकी कोई जानकारी नहीं जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
कैसा होगा नया आधार कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
कब से हो सकता है नया नियम लागू?
यूआईडीएआई इस नए नियम को अगले महीने यानी दिसंबर 2025 में लागू कर सकता है, जिसकी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए आधार का एक नया एप लॉन्च होगा, जहां पर आप किसी को भी डिजिटली फोटोकॉपी शेयर कर पाएंगे। आप किसे आधार की पूरी जानकारी देना चाहते हैं या सिर्फ कुछ जानकारी देना चाहते हैं, इसका पूरा कंट्रोल आपके पास रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।